फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की हालत स्थिर, अस्पताल पहुंचे सनी देओल
आपकी खबर ब्यूरो।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को सांस लेने में परेशानी होने पर मुंबई के ब्रेच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को अभिनेता सनी देओल भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। इस बीच प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई थी जब सनी परेशान दिखे। इसके बाद उन्होंने चाहने वालों को संदेश दिया कि वे अभी ठीक हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि उनके दिए दुआ करें।
उनकी टीम और परिवार ने मीडिया में चल रही मृत्यु की अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उनकी बेटी ईशा देओल ने कहा कि मेरे पापा स्थिर हैं और अच्छा कर रहे हैं। कृपया परिवार को प्राइवेसी दें।
उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि गलत खबरें ‘बड़ी ही बेतुकी’ हैं और परिवार को सम्मान और समय देने की अपील की है।
उनके स्वास्थ्य को लेकर तेजी से अफवाहें फैली थीं कि उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, लेकिन परिवार ने इसे खारिज कर बताया कि वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं और उनकी हालत पहले से बेहतर है। फिल्म उद्योग के कई बड़े नाम जैसे शाहरुख खान, सलमान खान और अन्य रविवार-सोमवार को अस्पताल पहुँचे, जिससे चिंता और बढ़ गई थी।

