Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    • कुमारसैन में श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन
    • नागपुर में हिमाचल के किसान सोम कृष्ण गौतम को ‘बेस्ट सीड सेवियर अवार्ड’
    • कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार
    • ऊना: जोगीपंगा में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का जागरूकता शिविर आयोजित
    • नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    विक्रमादित्य सिंह ने चलहोग में 1.14 करोड़ से बने नए पंचायत घर का किया लोकार्पण

    aapkikhabarBy aapkikhabarNovember 25, 2025Updated:November 26, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    विक्रमादित्य सिंह ने चलहोग में 1.14 करोड़ से बने नए पंचायत घर का किया लोकार्पण

    बोले, चुनावी रंजिश के वजह से विकास कार्यों न हो प्रभावित

    पंचायत ग्राउंड के लिए 5 लाख देने की घोषणा

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    घणाहट्टी, 25 नवंबर। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चलहोग में 1.14 करोड़ रुपए की लागत से बने नए पंचायत घर का लोकार्पण किया।

    जनसभा को संबोधित करते हुए लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने पंचायत में नया पंचायत घर बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नए आदर्श पंचायत घर बना रही है। एक साल के समय में यह भवन बनकर जनता के सुपुर्द किया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत से जुड़े कार्यों में इस भवन के बनने से काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले चलहोग पंचायत शकराह पंचायत का हिस्सा हुआ करती थी। इस पंचायत की जनसंख्या 402 के आसपास है। छोटी पंचायत होने के बाद भी यहां पर एक समान विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में 1500 करोड़ के कार्य शिमला ग्रामीण विधानसभा में हुए है। आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में लॉ यूनिवर्सिटी, ज्यूडिशियल अकादमी, फाइन आर्ट कॉलेज आदि जैसे बड़े संस्थान हैं।

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनाव पार्टी के आधार पर होते हैं, लेकिन विकास कार्यों को पार्टी के आधार पर नहीं करना चाहिए। हमारी प्राथमिकता पूरे प्रदेश का विकास एक समान करवाना है। विकास कार्यों को टीम वर्क के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। विकास कार्य किसी अकेले के दम पर नहीं होता है। उन्होंने कहा कि चुनावी रंजिशो के वजह से विकास कार्यों को प्रभावित नहीं करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2 लाख रुपये के डंगे मनरेगा के माध्यम से लगाने का फैसला लिया है। प्रदेश में आपदा के कारण हजारों लोगों को नुकसान पहुंचा है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार का यह कदम कारगार साबित होगा। प्रदेश में आर्थिक संकट है लेकिन इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार संतुलित विकास कार्यों को करवा रही है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत करीब 2300 करोड़ रुपए की सड़के प्रदेश भर में मंजूर हुई है। केंद्र सरकार के समक्ष समय-समय पर प्रदेश के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाया जा रहा है जिसके हमें सार्थक परिणाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरी देवी से भलोह सड़क की मेटलिंग का कार्य 35 लाख रुपए की लागत से पूरा कर लिया गया है।

    उन्होंने कहा कि स्थानीय पंचायत की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घन्नाहटी के रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन के पद की स्वीकृति मुख्यमंत्री से करवा ली है। शिमला ग्रामीण में स्वास्थ्य विभाग में रिक्त चल रहे चिकित्सकों के पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्रदेश में सरकार एक हजार रोगी मित्र की भर्ती करने जा रही है। सरकारी स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड को लागू किया जा रहा है जिसके तहत के अनेकों स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता मिल चुकी है, जिसमें घन्नाहटी स्कूल भी शामिल है।

    मंत्री ने पंचायत घर के मैदान के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही पंचायत घर के लिए नए फर्नीचर के लिए 50 हजार रुपए देने की भी घोषणा की।

    कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

    इस मौके पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष सरोज शर्मा, प्रधान परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष राम लाल ठाकुर, बीडीसी सदस्य प्रेम लाल, बीडीसी सदस्य सीता, बीडीसी सदस्य आशा वर्मा, बीडीसी सदस्य सीमा चौहान, बीडीसी सदस्य रीता भारद्वाज, स्थानीय प्रधान सुमन गर्ग, उप प्रधान सुरेन्द्र कुमार, प्रधान शकराह पंचायत इंद्र कंवर, प्रधान कोहबाग पंचायत प्रवीण कुमार, प्रधान मायली जेजड़ उषा, प्रधान पीपलीधार पंचायत सुनीता, प्रधान धामी पंचायत चंद्रवती, प्रधान घंडल पंचायत हरि नंद, पंचायत प्रधान गनेवग नेहरा पंचायत सुमन शर्मा, प्रधान पंचायत घनाहट्टी रेखा मानक, प्रधान मूलबरी देवनगर पंचायत निमावती, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण और अरुण सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    #Mla Shimla Rural #Vikrmaditya Singh #VirbhadraSingh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

    March 19, 2026

    ऊना: जोगीपंगा में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का जागरूकता शिविर आयोजित

    March 15, 2026

    एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

    March 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    • कुमारसैन में श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन
    • नागपुर में हिमाचल के किसान सोम कृष्ण गौतम को ‘बेस्ट सीड सेवियर अवार्ड’
    • कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.