Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    • एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम
    • घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा
    • कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल
    • सेरी बंगलों पंचायत में किसानों को सिखाया जीवामृत बनाना, प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
    • सुंदरनगर में पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक, लंबित मांगों पर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान
    • पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली 22 से 30 मार्च तक, 3000 युवा होंगे शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    31 मार्च तक एचआरटीसी के कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए देने की घोषणा

    aapkikhabarBy aapkikhabarDecember 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    31 मार्च तक एचआरटीसी के कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए देने की घोषणा

    निगम की बीओडी की 162वीं बैठक में बोले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    शिमला, 18 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश एचआरटीसी के कर्मचारियों के लिए खुशी की खबर है। उन्हें नए साल में 31 मार्च तक 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की बक़ाया राशि का भुगतान चार किश्तों में कर दिया जाएगा।

    उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को शिमला में एचआरटीसी के निदेशक मंडल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कर्मचारियों के छह माह के लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान करने के निर्देश भी दिए।

    उन्होंने इस अवसर पर ‘हिम बस पोर्टल’ का शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से लोग अब हिम कार्ड ऑनलाइन बनवा सकेंगे, जिन्हें डाक द्वारा उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

    एचआरटीसी ने वेतन खातों के साथ क्रेडिट स्कोर की सुविधा के लिए एक्सिस बैंक, यूको बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। टिकट बुकिंग के लिए एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) भी स्थापित किया जाएगा। वर्तमान में राज्य में लगभग 6000 सीएससी कार्यरत हैं।

    इससे पूर्व मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश सिटी ट्रांसपोर्ट और बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण (एचपीएससीटीबीएसएमडीए) के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) की 72वीं बैठक की अध्यक्षता की।

    इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री ने बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण के लिए विकसित ‘एसेट मैनेजमेंट एप्लिकेशन’ का शुभारंभ किया गया, जिससे बस अड्डों के संचालन, रख-रखाव और परिसंपत्तियों की निगरानी को और अधिक पारदर्शी तथा प्रभावी बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के बस अड्डों पर 410 दुकानें किराए पर आवंटित की गई हैं, जिससे हर माह 45 लाख रुपये की आय होती है।

    बैठक में ठियोग बाज़ार में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं पार्किंग कॉम्प्लेक्स, मंडी बस अड्डे में कार पार्किंग तथा मल्टीपरपज़ हॉल के निर्माण का फै़सला लिया गया।

    उप-मुख्यमंत्री ने थुनाग, दाड़लाघाट, हमीरपुर, बैजनाथ, भोरंज और फतेहपुर, के बस अड्डों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। उन्होंने बिलासपुर के मंडी-भराड़ी, जयसिंहपुर तथा चंबा के पुराने बस अड्डे में कार पार्किंग एवं कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, बद्दी में नए बस अड्डों की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने तथा प्रस्तावित परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश जारी किए।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन आर.डी. नजीम, उपाध्यक्ष एचआरटीसी अजय वर्मा, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी डॉ. निपुण जिंदल, निदेशक परिवहन नीरज कुमार, विशेष सचिव (वित्त) विजय वर्धन, विशेष सचिव पर्यटन विजय कुमार, विशेष सचिव (पीडब्ल्यूडी) हरबंस सिंह, निदेशक मंडल के सभी गै़र सरकारी सदस्य तथा एचआरटीसी एवं बीएसएमडीए के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    #HimachalPradesh #Hrtc #MukeshAgnihotri
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

    March 9, 2026

    एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम

    March 8, 2026

    घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा

    March 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    • एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम
    • घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा
    • कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.