छौहारा मंडल की मासिक बैठक आयोजित, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
आपकी खबर, ब्यूरो।
रोहड़ू, 3 जनवरी। छौहारा मंडल भाजपा की मासिक बैठक शनिवार को मंडल अध्यक्ष आशा खाची रिठवाण की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न समसामयिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा भी की गई। बैठक में पूर्व प्रत्याशी शशि बाला भी मौजूद रहीं।

बैठक में पूर्व पदाधिकारी दिनानाथ नेगी, शमशेर नेगी एवं कुशल देव शास्त्री ने मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से शिरकत कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने संगठन की मजबूती, अनुशासन एवं जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री राजकुमार शरवाण, गोपाल नेगी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और सभी ने संगठन हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

