Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    • एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम
    • घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा
    • कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल
    • सेरी बंगलों पंचायत में किसानों को सिखाया जीवामृत बनाना, प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
    • सुंदरनगर में पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक, लंबित मांगों पर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान
    • पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली 22 से 30 मार्च तक, 3000 युवा होंगे शामिल
    • सुन्नी नागरिक औषधालय में अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं, मरीज निजी केंद्रों के सहारे
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    शिमला ग्रामीण में PWD मंत्री के क्षेत्र की सड़कें बदहाल, जनता एक माह से त्रस्त : प्यार सिंह कंवर

    aapkikhabarBy aapkikhabarJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    Oplus_16908288

    शिमला ग्रामीण में PWD मंत्री के क्षेत्र की सड़कें बदहाल, जनता एक माह से त्रस्त : प्यार सिंह कंवर

    बोले, सुन्नी-लुहरी रोड पर सड़क पूरी तरह धंस चुकी, चिराग तले अंधेरा

    विभाग ने किया था दावा जल्द होगी सड़क बहाल, खोखले निकले दावे

    आपकी खबर, शिमला।

    8 जनवरी। भाजपा प्रदेश मीडिया सह-संयोजक प्यार सिंह कंवर ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सुन्नी-लुहरी रोड की बदहाल स्थिति को लेकर प्रदेश सरकार और लोक निर्माण मंत्री पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस विधानसभा क्षेत्र से स्वयं लोक निर्माण मंत्री विधायक हैं, वहीं की सड़कें एक माह से पूरी तरह जर्जर पड़ी हैं और जनता नरक जैसी यातना झेलने को मजबूर है।

    कँवर ने कहा कि शिमला के बिल्कुल समीप स्थित सुन्नी-लुहरी रोड पर सड़क पूरी तरह धंस चुकी है। हालात ऐसे हैं कि वाहन क्रॉसिंग तक नहीं हो पा रही, लोग पैदल आने-जाने में भी असमर्थ हैं और रोजाना दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। एक माह पहले सरकार और विभाग ने दावा किया था कि सड़क चार-पांच दिन में ठीक कर दी जाएगी, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी ज़मीन पर कोई काम दिखाई नहीं देता।

    उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह “चिराग तले अंधेरा” का जीता-जागता उदाहरण है। जो मंत्री अपने ही विधानसभा क्षेत्र की सड़कें ठीक नहीं करवा सकता, उसे पूरे प्रदेश के विकास पर बड़ी-बड़ी बातें करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

    प्यार सिंह कँवर ने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल घोषणाओं, जश्न और भाषणों में व्यस्त है, जबकि जमीनी हकीकत जनता के लिए भयावह बन चुकी है। शिमला ग्रामीण की जनता यह सवाल पूछ रही है कि जब मंत्री अपने क्षेत्र में कोई कार्यक्रम तक ढंग से नहीं कर सकते, सड़क तक बहाल नहीं करवा सकते, तो प्रदेश की जिम्मेदारी कैसे संभालेंगे?

    उन्होंने मांग की कि सुन्नी-लुहरी रोड को तत्काल युद्धस्तर पर बहाल किया जाए, वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और जनता को राहत दी जाए। यदि सरकार अब भी आंखें मूंदे बैठी रही तो भाजपा इस जनविरोधी लापरवाही के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेगी।

    #bjphp #BjpNews #HimachalPradesh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

    March 9, 2026

    एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम

    March 8, 2026

    घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा

    March 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    • एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम
    • घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा
    • कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल
    • सेरी बंगलों पंचायत में किसानों को सिखाया जीवामृत बनाना, प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.