Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छोहारा में DDUGKY मोबिलाइजेशन कैंप, 100 से अधिक दीदियों ने उठाया कौशल विकास का लाभ
    • शूलिनी विश्वविद्यालय में एआईयू राष्ट्रीय अनुसंधान सम्मेलन का समापन, युवा नवप्रवर्तकों ने दिखाया दम
    • दिल्ली पुलिस को रोकना संघीय ढांचे और संविधान का उल्लंघन : रणधीर शर्मा
    • पेंशनरों की राज्यपाल से गुहार: बकाया भुगतान, वित्तीय संकट और संवैधानिक हस्तक्षेप की मांग
    • नाथपा बांध से 25 फरवरी को छोड़ा जाएगा पानी, सतलुज किनारे न जाएं लोग – प्रशासन की चेतावनी
    • ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण आयोजित
    • विधायक मोहन लाल ब्राकटा ने किया ‘सम्पूर्णता अभियान 2.0’ का शुभारंभ, विभागीय तालमेल से बदलेगा छोहारा का भविष्य
    • हिमाचल राज्यसभा चुनाव 2026: नैतिकता से ही जीतेंगे चुनाव, मंत्री जगत सिंह नेगी का बड़ा बयान
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    दिल्ली पुलिस को रोकना संघीय ढांचे और संविधान का उल्लंघन : रणधीर शर्मा

    aapkikhabarBy aapkikhabarFebruary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    दिल्ली पुलिस को रोकना संघीय ढांचे और संविधान का उल्लंघन : रणधीर शर्मा

    राहुल गांधी के गुंडों को बचाने के लिए सुक्खू सरकार की गुंडागर्दी, अराजकता की पराकाष्ठा

    आपकी खबर, शिमला।

    26 फरवरी। भाजपा नेता एवं विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दिल्ली से आई पुलिस टीम को विधिसम्मत कार्रवाई करने से रोका और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। भारतीय जनता पार्टी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है।

    रणधीर शर्मा ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एआई समिट ने विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई दी। किंतु उसी मंच पर राहुल गांधी के निर्देश पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया नग्न प्रदर्शन देश की छवि को धूमिल करने वाला राष्ट्रविरोधी कृत्य था। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने विधिसम्मत रूप से मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रारंभ की।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस जब रोहड़ू से आरोपित उपद्रवियों को गिरफ्तार कर वापस ले जा रही थी, तब हिमाचल पुलिस द्वारा उन्हें रोकना और दुर्व्यवहार करना संघीय ढांचे की भावना के विपरीत है। संविधान के अंतर्गत एक राज्य की पुलिस का कर्तव्य है कि वह दूसरे राज्य की पुलिस को सहयोग दे, न कि टकराव की स्थिति उत्पन्न करे।

    रणधीर शर्मा ने कहा कि यदि हिमाचल सरकार दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई नहीं करती तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि यह पूरा घटनाक्रम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर हुआ। “चोर की दाढ़ी में तिनका” की तर्ज पर यदि सरकार आरोपियों को बचाने के लिए इतनी सक्रिय हो जाए, तो उसकी मंशा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के गुंडों को बचाने के लिए प्रदेश में अराजकता फैलाना लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन है। भाजपा ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए और संघीय ढांचे की गरिमा की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

    AI समिट दिल्ली ताज़ा खबर हिमाचल दिल्ली पुलिस नरेंद्र मोदी पुलिस टकराव भाजपा हमला भारत राजनीति युवा कांग्रेस रणधीर शर्मा राजनीतिक बयान राहुल गांधी रोहड़ू मामला शिमला न्यूज संघीय ढांचा संविधान विवाद सुक्खू सरकार सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल पुलिस हिमाचल बीजेपी हिमाचल राजनीति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    छोहारा में DDUGKY मोबिलाइजेशन कैंप, 100 से अधिक दीदियों ने उठाया कौशल विकास का लाभ

    February 26, 2026

    पेंशनरों की राज्यपाल से गुहार: बकाया भुगतान, वित्तीय संकट और संवैधानिक हस्तक्षेप की मांग

    February 25, 2026

    नाथपा बांध से 25 फरवरी को छोड़ा जाएगा पानी, सतलुज किनारे न जाएं लोग – प्रशासन की चेतावनी

    February 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Recent Posts
    • छोहारा में DDUGKY मोबिलाइजेशन कैंप, 100 से अधिक दीदियों ने उठाया कौशल विकास का लाभ
    • शूलिनी विश्वविद्यालय में एआईयू राष्ट्रीय अनुसंधान सम्मेलन का समापन, युवा नवप्रवर्तकों ने दिखाया दम
    • दिल्ली पुलिस को रोकना संघीय ढांचे और संविधान का उल्लंघन : रणधीर शर्मा
    • पेंशनरों की राज्यपाल से गुहार: बकाया भुगतान, वित्तीय संकट और संवैधानिक हस्तक्षेप की मांग
    • नाथपा बांध से 25 फरवरी को छोड़ा जाएगा पानी, सतलुज किनारे न जाएं लोग – प्रशासन की चेतावनी
    Recent Comments
    • droversointeru on युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे करें  ऑनलाइन पंजीकरण
    Archives
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.