महिला सशक्तिकरण से मजबूत होगा राष्ट्र निर्माण: आजमगढ़ में दुग्ध अवशीतन केंद्र का उद्घाटन
आपकी खबर, ब्यूरो।
आजमगढ़, 6 अप्रैल। जनपद आजमगढ़ में डेयरी क्षेत्र को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था, गोरखपुर के विस्तार के अंतर्गत नवनिर्मित दुग्ध अवशीतन केंद्र का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र में डेयरी गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। इससे न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला भी सुदृढ़ होती है। इसी सोच के साथ डेयरी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में सहायक होगा।
इस मौके पर मोबाइल वेटरनरी यूनिट का भी शुभारंभ किया गया, जिससे पशुपालकों को अब घर-द्वार पर ही पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसके अलावा “लखपति दीदी” योजना और बायोगैस प्लांट से जुड़ी लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम में बताया गया कि यह मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी महिला स्वावलंबन का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभर रही है। इससे न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
अंत में जनपदवासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की गई कि इस तरह की पहल भविष्य में भी क्षेत्र के समग्र विकास को गति प्रदान करती
