एनजेएचपीएस झाकड़ी का स्वच्छता अभियान तेज, कचरा पृथक्करण पर महिलाओं को किया जागरूक
स्वच्छता पखवाड़े के तहत एसजेवीएन ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को दिए कचरा प्रबंधन के टिप्स
नाथपा झाकड़ी परियोजना का पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ग्राम पंचायत झाकड़ी में जागरूकता शिविर आयोजित
आपकी खबर, ब्यूरो।
झाकड़ी, 22 मई। एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा 16 मई से 31 मई, 2026 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस स्वच्छता पहल के अंतर्गत न केवल कार्यालय परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने की दिशा में कार्य किया जा रहा है बल्कि आस-पास के क्षेत्रों में जन-जागरूकता भी फैलाई जा रही है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को ग्राम पंचायत झाकड़ी में कचरे के पृथक्करण को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, रामपुर से आए लोकेश कुमार, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता ने उपस्थित महिलाओं को गीले व सूखे कचरे के पृथक्करण करने के संबंध में विस्तृत से जानकारी दी।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर ने कहा कि नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन बिजली उत्पादन करने के साथ साथ निगम के सामाजिक दायित्व नीति के तहत निरंतर समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है जिसमें भारत को स्वच्छ बनाने के लिए कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
