केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा चलाएगी प्रदेशव्यापी ‘बजट श्रवण एवं संवाद’ अभियान भाजपा मुख्यालय सहित 171 मंडलों में एक साथ होगा कार्यक्रम आपकी खबर, शिमला। 31 जनवरी। भाजपा वरिष्ठ नेता एवं कार्यक्रम संयोजक रणधीर शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा दिनांक 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत होने वाले देश के आम बजट के अवसर पर प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर “बजट श्रवण एवं मीडिया संवाद कार्यक्रम” आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रदेश मुख्यालय सहित प्रत्येक जिला मुख्यालय एवं प्रदेश के 171 मंडलों में एक साथ संपन्न होगा। प्रदेश मुख्यालय दीप कमल, शिमला में आयोजित…
Author: aapkikhabar
सुक्खू सरकार का अनशन सिर्फ सियासी नौटंकी, जनहित से कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं : जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, अनशन केवल अपने आलाकमान को खुश करने के लिए बोले, नया कानून पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में एक मील का पत्थर आपकी खबर, शिमला। 30 जनवरी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में जारी बयान में कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि विकसित भारत ग्रामीण आजीविका गारंटी (वी.बी. जी राम जी) के विरोध में सुक्खू सरकार द्वारा किया जा रहा अनशन केवल अपने आलाकमान को खुश…
चंडीगढ़ मेयर में भाजपा की शानदार जीत, सौरव जोशी निर्वाचित सीनियर डिप्टी मेयर बने जसमनप्रीत सिंह, डिप्टी मेयर पद पर सुमन देवी का कब्जा आपकी खबर, चंडीगढ़। 29 जनवरी। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक और शानदार जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर परचम लहराया है। मेयर पद पर सौरव जोशी, सीनियर डिप्टी मेयर पद पर जसमनप्रीत सिंह तथा डिप्टी मेयर पद पर सुमन देवी की विजय ने पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और जनता के भरोसे को स्पष्ट रूप से साबित कर दिया है। इस जीत को भाजपा के लिए न केवल राजनीतिक सफलता, बल्कि जनविश्वास की सशक्त…
सोलन: शिवालिक बायमेटल फैक्ट्री में भीषण आग, बड़ा आर्थिक नुकसान होने का अनुमान समय रहते कामगारों को बाहर निकाला, जानी नुकसान नहीं आपकी खबर, सोलन। 29 जनवरी। सोलन के बाईपास क्षेत्र में स्थित शिवालिक बायमेटल फैक्ट्री में देर रात अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में लगी आग से भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात लगभग 10 बजे फैक्ट्री के मुख्य गेट के समीप हुई। उस समय फैक्ट्री में करीब 150 से 175 कामगार ड्यूटी पर मौजूद थे। सभी कामगारों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी…
अजित पवार का अंतिम संस्कार आज, बड़े बेटे पार्थ देंगे मुखाग्नि अमित शाह सहित सीएम फडणवीस भी रहेंगे मौजूद आपकी खबर, मुंबई। 29 जनवरी। महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन शोक और संवेदना से भरा है। वरिष्ठ नेता अजित पवार के निधन के बाद आज उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और उनके बड़े बेटे पार्थ पवार मुखाग्नि देंगे। अजित पवार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान पर रखा गया है, जहां सुबह से ही…
कुल्लू : निराश्रित बच्चों और बालिकाओं के सशक्तिकरण जरूरी : तोरुल रवीश बाल और महिला कल्याण योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा आपकी खबर, कुल्लू। 28 जनवरी । उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना तथा बाल विकास सेवाएं योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय एवं समीक्षा समितियों की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी कुंदन लाल ने किया, जिनमें संबंधित विभागों के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की विस्तृत…
बिलासपुर : नम्होल के पास निजी बस खाई में गिरी, चार घायल घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दी छुट्टी आपकी खबर, बिलासपुर। 29 जनवरी। जिला के नम्होल क्षेत्र के समीप बुधवार देर रात एक निजी बस सड़क से फिसलकर करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस चालक, परिचालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर लाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना के समय बस में चालक, परिचालक…
पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है भारत यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट : जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री के ‘मुक्त व्यापार समझौते’ को बताया आर्थिक क्रांति पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ‘कोरी’ घोषणाओं और अंतर्विरोधों पर सुक्खू सरकार को घेरा आपकी खबर, शिमला। 27 जनवरी। ऐतिहासिक रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में शिरकत की। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए हिमाचल की प्रगति और ‘विकसित…
77वें गणतंत्र दिवस के पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में फहराया तिरंगा परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया याद बोले, विद्युत उत्पादन में बनाए बड़े रिकॉर्ड, बीते रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ा आपकी खबर, झाकड़ी। 27 जनवरी। देश के सबसे बड़े 1500 मेगावाट क्षमता वाले भूमिगत नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना प्रमुख राजीव कपूर द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। भारत की आजादी के लिए बलिदान देने वाले सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। साथ ही…
कुल्लू के बंजार में गणतंत्र दिवस पर एसडीएम ने फहराया तिरंगा आपकी खबर, कुल्लू। 26 जनवरी। उपमंडल बंजार में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह मेला मैदान बंजार में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता एसडीएम पंकज शर्मा ने की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। परेड में पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी/एनएसएस तथा विभिन्न विभागों की टुकड़ियों ने अनुशासन और एकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में एसडीएम ने संविधान के मूल्यों का स्मरण करते हुए नागरिकों से कर्तव्यों के निष्ठापूर्वक पालन का आह्वान किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों व सांस्कृतिक दलों ने…