Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी सरकार का मंडी को ऐतिहासिक तोहफा : कंगना रनौत
    • कांग्रेस झूठ के सहारे सत्ता में आई, हिमाचल की 28 लाख महिलाओं से किया धोखा : डेजी ठाकुर
    • नितिन नबीन भारतीय राजनीति के उभरते युवा नेतृत्व, भाजपा को नई ऊर्जा देंगे : सुरेश कश्यप
    • हिमाचल मंत्रिमंडल : हीरानगर में दिव्यांग बच्चों के आवासीय संस्थान में भरे जाएंगे 11 पद
    • युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल जरूरी : रोहित ठाकुर
    • व्यवस्था परिवर्तन की मार झेल रहे सेब बागवान, HPMC में न स्प्रे ऑयल और न ही खाद
    • NJHPS ने हासिल किया दूसरी सबसे तीव्र 7000 मिलियन यूनिट ऊर्जा उत्पादन का कीर्तिमान
    • मंडी : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सुझाए सर्दियों में आग लगने की घटनाएं कम करने का उपाय
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    शिक्षा

    पटवारियों को तुरंत देनी होगी ज्वलंत मुद्दों की सूचना : उपायुक्त

    aapkikhabarBy aapkikhabarDecember 3, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    पटवारियों को तुरंत देनी होगी ज्वलंत मुद्दों की सूचना : उपायुक्त

    12 रजिस्टर का किया औचक निरीक्षण

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    कुमारसैन, 3 दिसंबर। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बुधवार को कुमारसैन उपमंडल के तहत पटवारियों के साथ बैठक की। इसमें उपायुक्त ने कहा कि पटवारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करें और आम जनता तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करें।

    उन्होंने कहा कि जिला शिमला का गुड गवर्नेंस इंडेक्स में रैंक सबसे नीचे है और इसमें सुधार करने के लिए सभी विभागों को अपनी कार्यप्रणाली सुधारनी होगी। उन्होंने कहा कि पटवारी को अपना पटवार सर्कल नहीं छोड़ना चाहिए। कई जगह ऐसा पाया जाता है कि पटवारी कार्यालय में मौजूद नहीं होते हैं।

    उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार ने चिट्टा मुक्त हिमाचल का अभियान शुरू किया है। इसे धरातल पर उतारने के लिए पटवारी फील्ड में काम करें।

    21 पटवार सर्कल के कार्यालय अपग्रेड किए जाएंगे। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि आगामी तीन दिनों में इसके बारे में स्टेटस रिपोर्ट सौंपनी होगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के ज्वलंत मुद्दों की सूचना पटवारी तहसीलदार को सूचित करेंगे। फिर तहसीलदार उपायुक्त कार्यालय में सूचना सांझा करेंगे। वहीं एसडीएम भी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों को सीधे उपायुक्त कार्यालय के ध्यान में लाएंगे ताकि समय पर कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

    उन्होंने कहा कि पटवारियों को 12 रजिस्टर का रख रखाव करना होता है लेकिन पटवारी इन रजिस्टर में रिकॉर्ड भर नहीं रहे है। उन्होंने कहा कि बिना रजिस्टर में एंट्री किए कार्य को अंजाम देना गलत है। उपायुक्त ने पटवार सर्कल कुमारसेन के पटवारी से 12 रजिस्टर मंगवाए और जब इनकी चेकिंग की गई तो कई सालों से एंट्री नहीं पाई गई। इसके साथ निरीक्षण एंट्री भी नहीं पाई। उपायुक्त ने सभी पटवारियों को निर्देश दिए कि सारी एंट्री होनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि गरीब भूमि मालिकों के हकों की रक्षा के लिए पटवारी कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक योग्य लोगों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि विशेष आपदा राहत पैकेज 2023 के तहत प्रभावितों को हर संभव सहायता उपलब्ध की दिशा में भी कार्य किया जाये।

    बैठक में एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा, एसडीएम मुकेश, जिला राजस्व अधिकारी सुमेध शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    ग्रामीण राजस्व कार्यालय का किया निरीक्षण

    उपायुक्त अनुपम कश्यप ने ग्रामीण राजस्व कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान रिकॉर्ड को भी जांचा। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि रिकॉर्ड का रख रखाव बेहतरीन तरीके से किया जाए।

    अचानक मतियाना स्कूल पहुंचे उपायुक्त

    उपायुक्त अनुपम कश्यप आज राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक पाठशाला मतियाना में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। करीब 1 बजे उपायुक्त स्कूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई को लेकर फीडबैक ली।

    बच्चों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिट्टा मुक्त हिमाचल के लिए संकल्प के साथ कार्य कर रही है। स्कूलों कॉलेजों अन्य हितधारकों को नशे के खिलाफ इस आंदोलन में जोड़ा जा रहा है।

    स्कूली बच्चों को नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना मिलती है तो अपने शिक्षक के पास सूचना दें। वहीं शिक्षक तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि सही समय पर कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने कहा कि आज नशे के चपेट में नशा तस्कर बच्चों को शिकार बना रहे है। उन्होंने कहा कि बच्चे नशे को लेकर किसी के भी लालच में ना आए।

    नशे के आदी हो चुके बच्चों और युवाओं को इस जाल से बाहर निकलने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नशे की ओवरडोज से आए दिन युवाओं की मौत भी हो रही है। बच्चों को खेलों और शिक्षा पर ध्यान फोकस करना चाहिए। इसके साथ ही अपना करियर तय करते हुए हर दिन उसी दिशा में मेहनत करनी चाहिए। हमारी किताबों में वहीं विषय सिलेबस में है जिससे सर्वांगीण विकास और ज्ञान अर्जित हो सके। उन्होंने बच्चों को नशे के खिलाफ शपथ दिलवाई। इससे पूर्व उपायुक्त ने स्कूल स्टाफ का उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किया। इसके साथ छुट्टी पर गए शिक्षकों की लिखित छुट्टी को भी चेक किया। इस दौरान सब सही पाया गया।

    नारकंडा पुलिस चौकी का किया निरीक्षण 

    उपायुक्त ने नारकंडा पुलिस चौकी का निरीक्षण भी किया। चौकी के पिछले हिस्से में लगे डंगे के गिरने से भवन को खतरा पैदा हो गया है। इस बारे में पुलिस की ओर से प्रस्ताव आया हुआ है। इस बारे में जल्द ही सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

    #DCShimla #Kumarsain #SchoolVisit #Shimla
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल जरूरी : रोहित ठाकुर

    January 19, 2026

    मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित

    January 17, 2026

    आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन

    January 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Recent Posts
    • मोदी सरकार का मंडी को ऐतिहासिक तोहफा : कंगना रनौत
    • कांग्रेस झूठ के सहारे सत्ता में आई, हिमाचल की 28 लाख महिलाओं से किया धोखा : डेजी ठाकुर
    • नितिन नबीन भारतीय राजनीति के उभरते युवा नेतृत्व, भाजपा को नई ऊर्जा देंगे : सुरेश कश्यप
    • हिमाचल मंत्रिमंडल : हीरानगर में दिव्यांग बच्चों के आवासीय संस्थान में भरे जाएंगे 11 पद
    • युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल जरूरी : रोहित ठाकुर
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.