Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    • असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया
    • गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
    • वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    निर्वाचन आयोग की नई पहल, कश्मीर डिवीजन के प्रवासी मतदाताओं के लिए रहेगी मतदान की ऑनलाइन सुविधा

    aapkikhabarBy aapkikhabarOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    • प्रवासी मतदाता देश के किसी भी हिस्से से कर सकेंगे मतदान, लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम

    आपकी खबर ब्यूरो।

    ऊना, 29 अक्तूबर। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकतंत्र को और अधिक सहभागी एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जम्मू-कश्मीर के कश्मीर डिवीजन के प्रवासी मतदाताओं के लिए एक नई ऑनलाइन सुविधा प्रारंभ की है। इस सुविधा का उद्देश्य उन मतदाताओं को उनके वर्तमान स्थान से ही सुरक्षित, सरल और पारदर्शी तरीके से मतदान का अधिकार उपलब्ध कराना है, जो किसी कारणवश अपने गृह क्षेत्र से बाहर रह रहे हैं।

    यह ऑनलाइन सुविधा आगामी 27-बडगाम विधानसभा क्षेत्र (केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर) के वर्ष 2025 के उपचुनाव के लिए लागू की गई है। वे सभी प्रवासी मतदाता जिनके पास रिलीफ एवं रिहैबिलिटेशन कमिश्नर, जम्मू-कश्मीर द्वारा जारी वैध प्रवासी प्रमाण-पत्र है, वे भारत के किसी भी हिस्से में रहते हुए इस नई सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि प्रवासी मतदाता दिल्ली, उधमपुर और जम्मू में स्थापित विशेष मतदान केंद्रों पर जाकर एम फॉर्म या डाक मतपत्र के माध्यम से सी फॉर्म के जरिए मतदान कर सकते हैं। इसके लिए मतदाता अपने निकटतम निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जाकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के साथ भरा हुआ एम फॉर्म या सी फॉर्म, वर्तमान निवास प्रमाण तथा प्रवासी प्रमाण-पत्र संलग्न करना आवश्यक है। प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच संबंधित ईआरओ अधिकारी द्वारा ऑनलाइन पोर्टल ईआरओ नेट पर की जाएगी तथा सभी दस्तावेजों की स्कैन प्रतिलिपियाँ पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी। इसके पश्चात एआरओ अधिकारी आवेदन की पुनः जांच कर अंतिम अनुमोदन प्रक्रिया पूर्ण करेंगे।

    उपायुक्त ने बताया कि एम फॉर्म एक ही परिवार के सभी पात्र सदस्यों के लिए सामूहिक रूप से भरा जा सकता है, जबकि सी फॉर्म केवल व्यक्तिगत रूप से ही भरा जाएगा। इस नई व्यवस्था से जम्मू-कश्मीर के प्रवासी नागरिकों को मतदान का अधिकार अधिक सुगमता से प्राप्त होगा और वे अपने स्थान परिवर्तन के कारण मतदान से वंचित नहीं रहेंगे। यह पहल भारतीय लोकतंत्र को अधिक सशक्त, समावेशी और सहभागी बनाने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है।

     

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र प्रवासी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करें, क्योंकि यह न केवल उनका संवैधानिक अधिकार है, बल्कि लोकतंत्र की नींव को और मज़बूत करने का माध्यम भी है। अधिक जानकारी के लिए मतदाता अपने जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) या निकटतम निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही विस्तृत जानकारी के लिए www.nvsp.in या www.eci.gov.in वेबसाइट पर भी विजिट किया जा सकता है।

    #UnaNews #HimachalNews #News update
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद

    January 17, 2026

    असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया

    January 15, 2026

    गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह

    January 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Recent Posts
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.