Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हिमाचल में विकास को रफ्तार: 6000 करोड़ सड़कों पर खर्च : विक्रमादित्य सिंह
    • तमिलनाडु में BJP-RSS को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • परिसीमन को लेकर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, देश को बांटने की राजनीति का आरोप
    • PMGSY-III को 2028 तक विस्तार, ₹83,977 करोड़ से ग्रामीण भारत को नई रफ्तार: डॉ. बिंदल
    • संसद में अमित शाह का विपक्ष पर हमला, पूछा हर अच्छे फैसले का विरोध क्यों?
    • लोकसभा में राहुल गांधी का भाजपा पर तीखा हमला, कहा देश और सेना के पीछे मत छिपिए
    • सम्मान निधि पर सरकार गंभीर नहीं, जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला
    • महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, बिंदल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    Monday, April 20
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    आपकी खबर
    Subscribe
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • ऊना
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • देश
    • राजनीति
      • चुनाव
      • कर्मचारी राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
      • रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    शिमला

    हिमाचल में विकास को रफ्तार: 6000 करोड़ सड़कों पर खर्च : विक्रमादित्य सिंह

    बोले, 8500 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगा प्रदेश: टुटू-क्यार सड़क का शिलान्यास
    aapkikhabarBy aapkikhabarApril 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    हिमाचल में विकास को रफ्तार: 6000 करोड़ सड़कों पर खर्च : विक्रमादित्य सिंह

    बोले, 8500 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगा प्रदेश: टुटू-क्यार सड़क का शिलान्यास

    ग्रामीण विकास पर फोकस: सड़क, पानी और योजनाओं को मिलेगी नई गति

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    शिमला, 19 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार से अब तक करीब 8500 करोड़ रुपये लाए गए हैं, जिनमें से लगभग 6000 करोड़ रुपये सड़कों के निर्माण और सुधार पर खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के समग्र विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी और हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

    रविवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिरब खुर्द के गांव क्यार में टुटू-क्यार सड़क का शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि यह सड़क लंबे समय से स्थानीय लोगों की प्रमुख मांग रही है। वन विभाग से एफआरए क्लियरेंस मिलने और लोक निर्माण विभाग से प्रशासनिक मंजूरी के बाद अब जल्द ही इस सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 90 लाख रुपये की लागत से मेटलिंग का कार्य किया जाएगा।

    मंत्री ने क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान का भी आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मौजूदा उठाऊ पेयजल योजना के अधूरे कार्यों को पीडीएनए के माध्यम से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रयासों का परिणाम है, जिससे लोगों को पानी की समस्या से काफी राहत मिली है।

    विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में गिरब खुर्द पंचायत में कई विकास कार्य किए गए हैं। इसी क्रम में दीधो घाटी से कड़ी सड़क का निर्माण करीब 8.50 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।

    उन्होंने आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर लोगों से अपील की कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर योग्य और सक्षम उम्मीदवारों का चयन करें। उन्होंने कहा कि मजबूत स्थानीय नेतृत्व क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाता है और जनता जिसे चुनती है, सरकार उसे स्वीकार करती है। साथ ही उन्होंने निर्वाचित प्रतिनिधियों से ईमानदारी के साथ अपने दायित्व निभाने का आग्रह किया।

    इस कार्यक्रम के दौरान पार्षद मोनिका भारद्वाज, एसडीओ प्रेम शर्मा, जल शक्ति विभाग एसडीओ नीरज ठाकुर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण अरुण ठाकुर, कांग्रेस अध्यक्ष टुटू ब्लॉक प्रवीण शर्मा, प्रधान सुरेश मान, उप प्रधान अनूप ठाकुर, पूर्व प्रधान संजीव वर्मा, भूपेंद्र ठाकुर, विक्रम ठाकुर, पूर्व प्रधान देवेंद्र ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर, हीरा सिंह ठाकुर, नागेन्द्र गुप्ता, रेखा ठाकुर, निशा ठाकुर, नरेश, संजय ठाकुर, रमेश कुमार, रेणु शर्मा, सरोज शर्मा, पूर्व प्रभारी शिमला ग्रामीण यूथ कांग्रेस विकास कल्टा, पूर्व जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बांशटू, प्रियंका सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    #Himachal Pradesh #Shimla Rural Drinking Water Scheme Infrastructure Projects Panchayati Raj Elections Road Development Vikramaditya Singh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतमिलनाडु में BJP-RSS को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान
    aapkikhabar
    • Website

    Related Posts

    गायनी ओपीडी शिफ्टिंग पर जनवादी महिला समिति का विरोध, सरकार पर जल्दबाजी और अव्यवस्था के आरोप

    April 16, 2026

    महिलाओं की भागीदारी के बिना राष्ट्र का निर्माण अधूरा : जयराम ठाकुर

    April 15, 2026

    अनाडेल में डॉ. आंबेडकर जयंती पर विशेष सेमिनार, समाज को दिशा देने वाले विचारों पर हुआ मंथन

    April 14, 2026

    रिज मैदान में गूंजे कदमताल, हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियां तेज

    April 12, 2026

    नाथपा झाकडी के विद्युतगृह में बहु-एजेंसी मॉक ड्रिल का आयोजन

    April 10, 2026

    शिमला में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन, कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Recent Posts
    • हिमाचल में विकास को रफ्तार: 6000 करोड़ सड़कों पर खर्च : विक्रमादित्य सिंह
    • तमिलनाडु में BJP-RSS को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • परिसीमन को लेकर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, देश को बांटने की राजनीति का आरोप
    • PMGSY-III को 2028 तक विस्तार, ₹83,977 करोड़ से ग्रामीण भारत को नई रफ्तार: डॉ. बिंदल
    • संसद में अमित शाह का विपक्ष पर हमला, पूछा हर अच्छे फैसले का विरोध क्यों?
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • Disclaimer
      • Privacy Policy
      © 2026 Aapki Khabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.