Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एसजेवीएन के 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने रचा इतिहास, 2000 मिलियन यूनिट उत्पादन का रिकॉर्ड
    • एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया
    • नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम से युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण व स्टाइपेंड
    • आरडीजी पर कांग्रेस केवल राजनीति कर रही, कर्नाटक की मांग पर क्यों मौन हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा
    • वन अधिकारों की जानकारी देने के लिए शोघी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • केंद्रीय बजट 2026 से मजबूत होगा विकसित व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : रणधीर शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह

    राज्यपाल होंगे मुख्यातिथि, कॉफ़ी टेबल बुक का होगा विमोचन
    aapkikhabarBy aapkikhabarJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह

    राज्यपाल होंगे मुख्यातिथि, कॉफ़ी टेबल बुक का होगा विमोचन

    आपकी खबर, शिमला।

    15 जनवरी। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। यह आयोजन आगामी 25 और 26 जनवरी को आयोजित होगा। बैठक में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    नंदिता गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस – 2026 का राज्य स्तरीय समारोह ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित होगा जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। इस दौरान निर्वाचन विभाग द्वारा तैयार की जा रही कॉफ़ी टेबल बुक का विमोचन भी राज्यपाल के हाथों सम्पन होगा।

    उन्होंने कहा कि समारोह में 05 नव पंजीकृत युवा मतदाताओं को मुख्य अतिथि द्वारा ईपीआईसी वितरित किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त समारोह में एक वरिष्ठ नागरिक मतदाता, एक दिव्यांग मतदाता और एक ट्रांसजेंडर मतदाता को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले 03 जिला निर्वाचन अधिकारी, 06 इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर, 03 बेस्ट इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब नोडल अधिकारी और 03 स्टेट आइकन को भी सम्मानित किया जायेगा।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान हिमाचली नाटी एवं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक स्किट का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही एनजेडसीसी पटियाला के दल भी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरूक करने के चुनावी प्रक्रिया से सम्बंधित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

    नंदिता गुप्ता ने कहा कि निर्वाचन आयोग का मकसद इस मौके का इस्तेमाल करके यूनिवर्सल एडल्ट फ्रेंचाइजी को पूरी तरह से हकीकत बनाना और इस तरह भारतीय लोकतंत्र की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। इस दिन का इस्तेमाल वोटरों को चुनावी प्रक्रिया में असरदार तरीके से हिस्सा लेने के बारे में जागरूक करने के लिए भी किया जाएगा।

    उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कार्य करने को कहा ताकि सफल समारोह का आयोजन हो सके।

    उपायुक्त ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को समारोह के बेहतर आयोजन के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में अतिरिक्त अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीरज चांदला, सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    #DCShimla #Voter #VoterDiwas
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    एसजेवीएन के 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने रचा इतिहास, 2000 मिलियन यूनिट उत्पादन का रिकॉर्ड

    February 6, 2026

    नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम से युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण व स्टाइपेंड

    February 5, 2026

    वन अधिकारों की जानकारी देने के लिए शोघी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    February 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Recent Posts
    • एसजेवीएन के 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने रचा इतिहास, 2000 मिलियन यूनिट उत्पादन का रिकॉर्ड
    • एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया
    • नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम से युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण व स्टाइपेंड
    • आरडीजी पर कांग्रेस केवल राजनीति कर रही, कर्नाटक की मांग पर क्यों मौन हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    Recent Comments
    • droversointeru on युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे करें  ऑनलाइन पंजीकरण
    Archives
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.