Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    • असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया
    • गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
    • वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    राजनीति

    बदहाली के 3 साल देशभर में बना सोशल मीडिया ट्रेंड

    aapkikhabarBy aapkikhabarDecember 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    Oplus_16908288

    बदहाली के 3 साल देशभर में बना सोशल मीडिया ट्रेंड

    – भाजपा ने सोशल मीडिया पर बताई कांग्रेस सरकार की नाकामियां

    – एक्स (ट्वीटर) पर देशभर में ‘‘बदहाली के 3 साल’’ हैशटैग किया गया ट्रेंड

    – दिनभर कांग्रेस सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्टर और रील्स होती रही वायरल

    – भाजपा सोशल मीडिया टीम ने कांग्रेस सरकार की रैली में आए लोगों की नाराजगी को भी किया उजागर

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    शिमला, 11 दिसंबर। हिमाचल कांग्रेस सरकार के 3 साल पूरे होने पर प्रदेश भाजपा ने सोशल मीडिया पर जोरदार अभियान चलाकर सरकार की नाकामियों को उजागर किया। बुधवार को मंडी में कांग्रेस सरकार द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को भाजपा ने सोशल मीडिया पर असफल साबित करने के लिए देशभर में व्यापक ई-कैंपेन चलाया। इसी क्रम में ‘‘बदहाली के 3 साल’’ हैशटैग एक्स (ट्विटर) पर पूरे दिन देशभर में ट्रेंड करता रहा।

    हिमाचल भाजपा सोशल मीडिया टीम ने सुबह से ही पोस्टर, रील्स और वीडियो कंटेंट अपलोड कर कांग्रेस सरकार की विफलताओं को सामने रखा। धीरे-धीरे यह कैंपेन इतना प्रभावी हुआ कि ‘‘बदहाली के 3 साल’’ हैशटैग देशभर में ट्रेंडिंग सूची में शीर्ष पर पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस सरकार के खिलाफ 35 हजार से अधिक ट्वीट किए गए, जिनमें गारंटियों की नाकामी, बंद किए गए संस्थान, 40 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज, लचर कानून व्यवस्था, घोटालों के आरोप, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

    भाजपा के बड़े नेताओं ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से सुक्खू सरकार की असफलताओं को दर्शाते कंटेंट को साझा कर अभियान को और अधिक ताकत दी। मंडी में आयोजित कांग्रेस सरकार के समारोह के दौरान जनता की नाराजगी को भी भाजपा ने सोशल मीडिया पर उजागर किया। गौरतलब है कि इससे पहले 4 दिसम्बर को भाजपा ने धर्मशाला में विरोध प्रदर्शन किया था। उस कार्यक्रम को भी सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल किया गया। भाजपा ने प्रदर्शन का लाइव प्रसारण दिखाया और ‘‘व्यवस्था पतन के 3 साल’’ हैशटैग को देशभर में ट्रेंड कराया। भाजपा का यह आक्रामक सोशल मीडिया अभियान कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने में सफल रहा।

    सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा ने आरोप लगाए हैं कि कांग्रेस सरकार ने तीन वर्षों में प्रदेश को बदहाली और कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। जनता को गारंटियों के नाम पर गुमराह किया गया और संस्थानों को बंद कर विकास की गति रोक दी गई। यही कारण है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी की रैली में अपने संबोधन के दौरान भाजपा सोशल मीडिया टीम का उल्लेख करना पड़ा।

    #HimachalGovernment #बदहाली_के_3साल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    कांग्रेस राज में अपराधियों का राज, पुलिस पर भीड़ के हमले से कानून व्यवस्था ध्वस्त : भाजपा

    January 12, 2026

    जल शक्ति विभाग में ₹36.77 करोड़ का पाइप घोटाला उजागर!

    January 12, 2026

    कांग्रेस की 10 गारंटियां निकलीं जुमला, हिमाचल की जनता आज भी ठगी हुई महसूस कर रही : श्रीकांत शर्मा

    January 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Recent Posts
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.