Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हिमाचल मंत्रिमंडल के बड़े फैसले :नई आबकारी नीति, 600 शिक्षक पद और 1617 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजना मंजूर
    • गारंटियों से पीछे हट रही कांग्रेस सरकार, वित्तीय कुप्रबंधन से प्रदेश संकट में : जयराम ठाकुर
    • श्रम कोड और मनरेगा समाप्ति के विरोध में मंडी में संयुक्त यूनियनों की हड़ताल, केंद्र सरकार को चेताया
    • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय दीपकमल शिमला में कार्यक्रम आयोजित
    • मोदी सरकार ने ट्रेड डील में बागवानों के हितों की पूरी सुरक्षा की : जयराम ठाकुर
    • बजट 2026 निरंतरता और निर्णायक नीतियों का बजट : गजेंद्र शेखावत
    • एसजेवीएन के 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने रचा इतिहास, 2000 मिलियन यूनिट उत्पादन का रिकॉर्ड
    • एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    राजनीति

    गारंटियों से पीछे हट रही कांग्रेस सरकार, वित्तीय कुप्रबंधन से प्रदेश संकट में : जयराम ठाकुर

    बोले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सब्सिडी पर कैंची चलाने की तैयारी, कांग्रेस ने जनता को किया भ्रमित
    aapkikhabarBy aapkikhabarFebruary 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    गारंटियों से पीछे हट रही कांग्रेस सरकार, वित्तीय कुप्रबंधन से प्रदेश संकट में : जयराम ठाकुर

    बोले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सब्सिडी पर कैंची चलाने की तैयारी, कांग्रेस ने जनता को किया भ्रमित

    ओपीएस की समीक्षा और विकास कार्यों पर रोक के संकेत, हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर घिरी सरकार

    आपकी खबर, सुंदरनगर।

    12 फरवरी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुंदरनगर में आयोजित भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है जब एक ओर प्राकृतिक आपदाओं का प्रभाव रहा और दूसरी ओर सरकार के गलत फैसलों ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को और कमजोर कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार चुनाव से पहले 10 गारंटियों के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन आज खुद ही उन गारंटियों से पीछे हटती दिखाई दे रही है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने पांच साल में लाखों रोजगार देने, 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायरा बढ़ाने और कर्मचारियों को लाभ देने के बड़े वादे किए थे, लेकिन अब वित्त विभाग की प्रस्तुति में खुद स्वीकार किया जा रहा है कि बिजली सब्सिडी कम करनी पड़ेगी, मुफ्त सुविधाओं की समीक्षा होगी और कई योजनाओं को सीमित करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर जहां पहले लगभग ₹1500 करोड़ खर्च हो रहे हैं, वहीं अब इसे घटाकर करीब ₹500 करोड़ तक सीमित करने की बात कही जा रही है — यह सीधे तौर पर गरीबों और बुजुर्गों पर चोट है।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कर्मचारियों को डीए और एरियर देने में असमर्थता जताई जा रही है। नया वेतन आयोग बैठाने से भी सरकार पीछे हट रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस लागू करने का वादा कर लाभ लिया, अब वही ओपीएस की समीक्षा कर यूपीएस की ओर जाने की बात कर रही है। यह कर्मचारियों के विश्वास के साथ धोखा है।
    उन्होंने कहा कि वित्तीय प्रस्तुति में यह भी संकेत दिए गए हैं कि विकास कार्यों पर रोक लगानी पड़ सकती है और सब्सिडी ढांचे में व्यापक कटौती होगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह स्थिति सरकार की वित्तीय कुप्रबंधन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान (Revenue Deficit Grant) का चरणबद्ध कम होना कोई नई बात नहीं थी — यह वित्त आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका था — इसके बावजूद कांग्रेस ने बिना वित्तीय आधार के गारंटियां बांटकर जनता को भ्रमित किया।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि अब जब वास्तविकता सामने आ रही है तो सरकार जिम्मेदारी लेने के बजाय केंद्र पर दोष डाल रही है। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि गलत प्राथमिकताओं, बढ़ते खर्च और कमजोर वित्तीय प्रबंधन ने प्रदेश को संकट में डाला है। भाजपा इन मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाती रहेगी।

    ओपीएस कांग्रेस सरकार जयराम ठाकुर डीए एरियर बिजली सब्सिडी भाजपा भाजपा बैठक यूपीएस राजस्व घाटा अनुदान वित्तीय संकट सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुंदरनगर हिमाचल न्यूज हिमाचल प्रदेश हिमाचल राजनीति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    श्रम कोड और मनरेगा समाप्ति के विरोध में मंडी में संयुक्त यूनियनों की हड़ताल, केंद्र सरकार को चेताया

    February 12, 2026

    मोदी सरकार ने ट्रेड डील में बागवानों के हितों की पूरी सुरक्षा की : जयराम ठाकुर

    February 10, 2026

    आरडीजी पर कांग्रेस केवल राजनीति कर रही, कर्नाटक की मांग पर क्यों मौन हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

    February 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Recent Posts
    • हिमाचल मंत्रिमंडल के बड़े फैसले :नई आबकारी नीति, 600 शिक्षक पद और 1617 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजना मंजूर
    • गारंटियों से पीछे हट रही कांग्रेस सरकार, वित्तीय कुप्रबंधन से प्रदेश संकट में : जयराम ठाकुर
    • श्रम कोड और मनरेगा समाप्ति के विरोध में मंडी में संयुक्त यूनियनों की हड़ताल, केंद्र सरकार को चेताया
    • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय दीपकमल शिमला में कार्यक्रम आयोजित
    • मोदी सरकार ने ट्रेड डील में बागवानों के हितों की पूरी सुरक्षा की : जयराम ठाकुर
    Recent Comments
    • droversointeru on युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे करें  ऑनलाइन पंजीकरण
    Archives
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.