Tuesday, April 30, 2024

हाटी समुदाय को मिलेगा एसटी का दर्जा, लोकसभा सदन में बिल पेश

आपकी ख़बर, शिमला।
सिरमौर जिला में रहने वाले हाटी समुदाय के लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब उन्हें एसटी का दर्जा मिलने वाला है। आज दिल्ली में लोकसभा के शीतकालीन सत्र का तिसरा दिन रहा। इन दिन दिनों में कई महत्वपूर्ण बिल पेश हुए। आज भी सदन में चार राज्यों की कुछ अन्य जातियों को भी एसटी में शामिल करने का बिल लाया गया। केंद्रीय जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने आज चार राज्यों की कुछ जातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के उद्देश्य से लोकसभा में चार विधेयक पेश किया। इन राज्यों में तमिलनाडु, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश (हाटी) की कुछ जातियों को शामिल करने के लिए अनुसूचित जनजाति आदेश 1950 में संशोधन किया जाएगा। इन विधेयकों में तमिलनाडु के बारे में संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक 2022, हिमाचल प्रदेश के बारे में संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक 2022, कर्नाटक के बारे में संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (चौथा संशोधन) विधेयक 2022 तथा छत्तीसगढ़ के बारे में संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक 2022 शामिल रहें। सत्र का समापन 29 दिसंबर को होगा। इस सत्र में सरकार ने ज्यादा से ज्यादा काम निपटाने का लक्ष्य रखा है जिसके अंतर्गत सरकार की योजना 23 विधेयकों को पारित कराने की है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts