Tuesday, April 30, 2024

ज्वालाजी मंदिर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी

  • ज्वालाजी मंदिर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी

आपकी खबर, ज्वालाजी।

लुधियाना से माता ज्वालाजी के दर्शन करने आए एक परिवार के पांच लोग हिमाचल की संकरी सड़कों को नहीं भांप पाए। एक कार को पास देते हुए गहरी खाई में गिर गई।

 

इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हैं। मामला थाना देहरा के तहत दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार ज्वालाजी मंदिर से लौट रहे लुधियाना निवासी श्रद्धालुओं की कार चलाली बाजार के निकट करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घायलों का इलाज चिंतपूर्णी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालु ज्वालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद चिंतपूर्णी जा रहे थे। इसके बाद उन्हें लुधियाना लौटना था। हादसे के समय गाड़ी में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे।

 

पंजाब के लुधियाना के न्यू कुंदनपुरी सिविल लाइन इलाके के भूपेंद्र सिंह, पुत्र अमरनाथ सिंह अपनी माता पुष्पा, पत्नी आरती, बेटे हर्ष और बेटी के साथ शनिवार सुबह लुधियाना से माता के दर्शन करने आए थे। पहले उन्होंने ज्वालामुखी में दर्शन किए और फिर चिंतपूर्णी के लिए निकल पड़े।

भरवाईं से करीब पांच किलोमीटर पहले चलाली के पास सामने से आ रही एक कार को पास देते हुए उनकी कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। पुष्पा की चिंतपूर्णी स्थित सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts