Sunday, April 28, 2024

डीएवी किन्नौर की छात्रा अर्निका सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग स्पर्धा में हासिल किया छठा रैंक

  • डीएवी किन्नौर की छात्रा अर्निका सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग स्पर्धा में हासिल किया छठा रैंक

आपकी खबर, किन्नौर। 11 जनवरी

दयानंद एंग्लोवैदिक विद्यालय (डीएवी) स्कूलों की राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर राइफल अंडर-17 में डीएवी स्कूल रिकांगपिओ की 9वीं कक्षा की छात्रा अर्निका सिंह ने छठा स्थान हासिल किया है। डीएवी स्कूल फरीदाबाद हरियाणा में गत 4 व 5 जनवरी को डीएवी स्कूलों की दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें अर्निका सिंह ने यह उपलब्धि हासिल की है।

इससे पूर्व भी किन्नौर व शिमला जिला के समस्त विद्यालयों के मध्य इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में 05 व 06 दिसम्बर, 2023 को दो दिवसीय कलस्टर लेवल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें जिला किन्नौर के डीएवी विद्यालय रिकांग पिओ की 9वीं कक्षा की छात्रा अर्निका सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया था।

इस अवसर पर अर्निका सिंह की इस उपलब्धि पर डीएवी स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ अभिवावकों और स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है, साथ ही उम्मीद जताई की अर्निका सिंह आने वाले समय में शूटिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts