Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    • एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम
    • घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा
    • कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल
    • सेरी बंगलों पंचायत में किसानों को सिखाया जीवामृत बनाना, प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
    • सुंदरनगर में पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक, लंबित मांगों पर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान
    • पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली 22 से 30 मार्च तक, 3000 युवा होंगे शामिल
    • सुन्नी नागरिक औषधालय में अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं, मरीज निजी केंद्रों के सहारे
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    देश

    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में हिमाचल को 2271 करोड़ रुपये की मंजूरी

    aapkikhabarBy aapkikhabarNovember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में हिमाचल को 2271 करोड़ रुपये की मंजूरी
    • सांसद सुरेश कश्यप ने किया केंद्र सरकार का धन्यवाद
    • बोले, अगर केंद्र से पैसा नहीं मिले तो रुकेगी हिमाचल में विकास की गति

    आपकी खबर ब्यूरो।

    शिमला, 6 नवंबर। भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता केंद्र सरकार का धन्यवाद तो करते नहीं पर यह जरूर कहते हैं कि जो पैसा केंद्र से आ रहा है वह हमारा हक है। भाजपा सीधा-सीधा कहना चाहेगी कि अगर केंद्र सरकार से पैसा ना आए तो हिमाचल प्रदेश में विकास की गति थम जाएगी, अभी भी हिमाचल की प्रगति में केंद्र सरकार का बड़ा योगदान है।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में 2271 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए भाजपा का समस्त नेतृत्व केंद्र सरकार, पीएम मोदी, केंद्र मंत्री नड्डा का आभार प्रकट करते है।

    इसमें राज्य की 1438 किलोमीटर की 294 नई व पुरानी सड़कों पर काम किया जाएगा। बता दें कि पीएमजीएसवाई के चौथे चरण में कुछ नई सड़कों का निर्माण करने को मंजूरी मिली है, वहीं कुछ पुरानी सड़कों को अपग्रेड करने के लिए पैसा दिया जाएगा। चौथे चरण में 250 आबादी से ज्यादा के गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत सबसे अधिक सडकें शिमला जिला को मंजूर की गई हैं जिनकी संख्या 97 है।

    ये सड़कें 474 किलोमीटर लंबी है और इनपर 669 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके बाद कुल्लू व चंबा जिला में 65-65 सड़कों पर काम किया जाएगा। चंबा में 228 किलोमीटर लंबी 65 सड़कों की मंजूरी मिली है जिस पर 554 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। वहीं कुल्लू जिला में भी 65 सड़कों की मंजूरी मिली है जो कि 406 किलोमीटर लंबी होगी और इसपर 564 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

    इसके अलावा अन्य जिलों की बात करें तो बिलासपुर जिला में 4 सड़कें 19 किलोमीटर की बनेंगी जिस पर 30 करोड़ रुपये का खर्चा होगा। वहीं हमीरपुर जिला के लिए 2 सड़कों की मंजूरी मिली है जोकि 7 किलोमीटर है और इसपर 10 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। कांगड़ा जिला की बात करें तो 12 सड़कों की मंजूरी यहां के लिए मिली है जा कि 23 किलोमीटर लंबी हैं और इसपर 47 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।

    इसी तरह से किन्नौर को 8 सड़कें 64 किलोमीटर की हैं जिस पर 96 करोड़ की राशि खर्च होगी, वहीं लाहौल-स्पीति में 30 किलोमीटर की 2 सड़कें होंगी जिसपर 64 करोड़ का खर्च मंजूर किया गया है। मंडी जिला की बात करें तो यहां के लिए 115 किलोमीटर की 23 सड़कों की मंजूरी हासिल हुई है जिनपर 130 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसी तरह से सिरमौर जिला में 11 सडकें 59 किलोमीटर लंबाई की बनेंगी, जिन पर 86 करोड़ रुपये का खर्च होगा।

    ऊना जिला में 5 किलोमीटर की 2 सड़कों को मंजूरी हासिल हुई है जिनपर 9 करोड़ की राशि खर्च होगी। इस तरह से कुल 294 सड़कें जिनकी लंबाई 1438 किलोमीटर बनती हैं को मंजूरी दी गई है। इनमें कुछ नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा और कुछेक पुरानी सड़कों को अपग्रेड करेंगे।

    #bjphp #BjpNews #HimachalPradesh #PMGSY
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    शिमला नगर निगम बजट से पहले विपक्ष का हंगामा, वॉकआउट कर किया विरोध

    February 20, 2026

    एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया

    February 19, 2026

    एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया

    February 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    • एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम
    • घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा
    • कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल
    • सेरी बंगलों पंचायत में किसानों को सिखाया जीवामृत बनाना, प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.