गोवा में CPA जोन-VII सम्मेलन: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत
विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मंत्रियों ने एयरपोर्ट पर किया अभिनंदन
आपकी खबर, ब्यूरो।
पणजी (गोवा), 8 अप्रैल। कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीजन जोन-VII के प्रथम सम्मेलन में भाग लेने के लिए गोवा पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का एयरपोर्ट पर भव्य और भावपूर्ण स्वागत किया गया।
गोवा पहुंचने पर उनका स्वागत डॉ. गणेश गांवकर (अध्यक्ष, गोवा विधानसभा), जोशुआ पीटर डिसूजा (उपाध्यक्ष) और राज्य के मंत्री नौवीं गोदिन्हो सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया।
इस अवसर पर पारंपरिक अंदाज में अतिथियों का अभिनंदन किया गया और सम्मेलन को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। CPA इंडिया रीजन जोन-VII का यह प्रथम सम्मेलन संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने, राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने और विधायी अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जहां संसदीय प्रक्रियाओं, सुशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की जाएगी।
बताया जा रहा है कि इस सम्मेलन के माध्यम से राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
