बंगाल में बदलाव का शंखनाद, भाजपा की प्रचंड जीत पर शिमला में जश्न
जनविश्वास, राष्ट्रवाद और विकास की जीत, मोदी नेतृत्व पर देश की मुहर : विनोद कुमार
आपकी खबर, ब्यूरो।
शिमला, 4 मई। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में शिमला के सीटीओ चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर एक-दूसरे को बधाई दी और इस विजय को राष्ट्रवाद, विकास और जनविश्वास की जीत बताया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विनोद कुमार, सुरेश भारद्वाज, गणेश दत्त, कर्ण नंदा, कुसुम सदरेट, कमलजीत सूद, सुदीप महाजन, प्रमोद ठाकुर, गुरमीत सिंह, राजिंदर जिन्ना, अमित चौहान, रचना जिन्ना, राजीव पंडित, कमलेश मेहता, राजेश शारदा, सुनील धर, किमी सूद, ज्योति, सरोज, विजय शर्मा, सुरेश शर्मा, कल्पी शर्मा, रूपा शारदा, संगीता सूद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विनोद कुमार ने कहा कि बंगाल में चुनाव से पहले ही बदलाव की लहर स्पष्ट दिखाई दे रही थी।
