Verma Jewellers की ब्राइडल ज्वेलरी और नई डिजाइनों को लेकर अक्षय वर्मा ने साझा की जानकारी
Verma Jewellers ने मीडिया से की बातचीत, आभूषणों के नए कलेक्शन और ग्राहकों की पसंद पर चर्चा
बोले – ग्राहक पारंपरिक आभूषणों के साथ-साथ ऐसे डिजाइन भी पसंद कर रहे
आपकी खबर, ब्यूरो।
शिमला, 19 सितंबर। Verma Jewellers की ब्राइडल ज्वेलरी, पारंपरिक आभूषणों के बदलते ट्रेंड और ग्राहकों की पसंद को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
अक्षय वर्मा ने इसकी जानकारी शिमला में मीडिया से बातचीत में दी। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठान में ब्राइडल ज्वेलरी का आकर्षक कलेक्शन भी प्रदर्शित किया गया। मंच की सजावट और डिस्प्ले में पारंपरिक तथा आधुनिक डिजाइन के आभूषणों को प्रमुखता से दिखाया गया। कार्यक्रम में मौजूद प्रतिनिधियों ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए ज्वेलरी क्षेत्र में बदलती ग्राहकों की पसंद और विशेष अवसरों के लिए आभूषणों के चयन से जुड़े पहलुओं पर जानकारी साझा की।
खास तौर पर शादी-विवाह के अवसरों पर पहने जाने वाले आभूषणों में डिजाइन, फिनिशिंग और पारंपरिक शैली के साथ आधुनिक पसंद के मेल को लेकर चर्चा हुई। ब्राइडल कलेक्शन में नेकलेस सहित विभिन्न प्रकार के आभूषणों को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद प्रतिनिधि ने बताया कि आज के दौर में ग्राहक पारंपरिक आभूषणों के साथ-साथ ऐसे डिजाइन भी पसंद कर रहे हैं जिन्हें आधुनिक अवसरों पर आसानी से पहना जा सके। इसी को ध्यान में रखते हुए ज्वेलरी कलेक्शन में डिजाइन और ग्राहकों की बदलती जरूरतों को महत्व दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने ज्वेलरी कारोबार, नए डिजाइन और ग्राहकों की पसंद से जुड़े विभिन्न सवाल भी पूछे। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के प्रतिनिधियों ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया और अपने कलेक्शन से संबंधित जानकारी साझा की।
