Saturday, April 20, 2024

प्रदेश के पूर्व मंत्री मनसा राम पंचतत्व में विलीन

आपकी खबर, करसोग।
प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं करसोग के लोकप्रिय नेता मनसा राम पंचतत्व में विलीन हो गए। 82 वर्षीय मनसा राम काफी लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे जिसके चलते शनिवार शाम शिमला स्थित आई.जी.एम.सी. में उन्होने अंतिम सांस ली। शनिवार देर रात उनकी पार्थिव देह करसोग पहुंची जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से उनके अंतिम दर्शन किए। करसोग के न्यारा स्थित उनके आवास पर पार्थिव देह को रविवार दोपहर तक अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। पूर्व मंत्री के निधन की खबर मिलते ही प्रदेश के मुख्यमन्त्री यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी करसोग पहुंचे। शिमला से हवाई मार्ग के जरिए मु यमंत्री कून्हू स्थित हेलीपेड़ पर पहुंचे तथा वहां से सड़क मार्ग के जरिए न्यारा स्थित दिवंगत मंत्री के आवास पर पहुंचे जहां पहुंचने पर उन्होने शोक संतप्त परिवार को ढ़ाढस बढ़ाया। मुख्यमंत्री कहा कि मनसा राम प्रदेश के प्रथम मुख्यमन्त्री यमंत्री डा. वाई.एस. परमार की कैबिनेट में सबसे कम उम्र के युवा मंत्री थे। उन्होने कई वर्षों तक करसोग का प्रतिनिधित्व किया तथा मंत्री रहते हुए भी उन्होने प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा करसोग के विकास में उनके अभूतपूर्व योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार व कांग्रेस पार्टी इनके परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने व परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सहित मु य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने भी करसोग पहुंच कर दिवंगत कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री मनसा राम को श्रद्धांजलि अर्पित की। करसोग स्थित ईमला बिमला मोक्ष धाम में पूरे राजकीय स मान के साथ पूर्व मंत्री मनसा राम का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटों कृष्ण राज, महेज राज व प्रदीप राज ने मुखाग्रि देकर अंतिम रस्म को पूरा किया। इस दौरान पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया तथा करसोग के विधायक दीप राज, पूर्व विधायक हीरा लाल, एस.डी.एम. करसोग सुरेंद्र ठाकुर सहित डी.एस.पी. गीतांजली ठाकुर सहित हजारों लोगों ने मोक्ष धाम में पूर्व मंत्री मनसा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts