
जिला कांग्रेस कमेटी शिमला की बैठक आयोजित, चुनाव आयोग की अनियमितताओं के खिलाफ रणनीति तैयार
वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकारिणी में नए चेहरों को शामिल करने का निर्णय
आपकी खबर, ब्यूरो।
शिमला, 5 अक्तूबर। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में देश और प्रदेश के ज्वलंत राजनीतिक मुद्दों, मुख्य रूप से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं (SIR) को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।

इसके साथ ही, आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वार्ड स्तर पर संगठन को अभेद्य बनाने और कर्मठ नए सदस्यों को जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण स्थान देने पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी शिमला के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने की ।
बैठक में केंद्रीय चुनाव आयोग (ECI) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) में भारी गड़बड़ियां की गई हैं, जिससे लाखों पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित हो रहे हैं।
आंदोलन की रणनीति: जिला कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि इस “वोट चोरी” और चुनाव आयोग के मनमाने फैसलों के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया को जारी रखा जाएगा। आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन की रीढ़ यानी ‘बूथ और वार्ड कमेटियों’ को पुनर्गठित और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर जनता से संवाद साधने के निर्देश दिए गए। संगठन में नई ऊर्जा फूंकने के लिए हाईकमान के दिशा-निर्देशों के तहत जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है।
पार्टी के प्रति समर्पित रहने वाले नए, ऊर्जावान और युवा सदस्यों को कार्यकारिणी में विशेष स्थान देकर बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जायेगी। पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि संगठन में अनुशासनहीनता या निर्देशों की अवहेलना को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्षद चमन प्रकाश , विनोद भाटिया, जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव दीपक सुंद्रियाल, उपाध्यक्ष जगदीश, रवि राणा, वीनेश ठाकुर, कुश पाल सिंह, सत्या वर्मा, जय प्रकाश, मंगल, नरेश गांधी, उमा वर्मा, विशाल ठाकुर धीरेन्द्ग गुप्ता, आषुतोष गोमा महासचिव मुकेश भाटिया, दीक्षित जोगटा, सुमित गौतम, अमृतपाल सिंह, विक्की शुभ, रोहित कश्यप अमृतपाल सिंह, सचिव गुरविंदर सिंह, धीरज कश्यप, संदीप ठाकुर ,संतोष शर्मा, कपिल धारीवाल, सचिन पटियाल, अल्बर्ट मैसी, रमेश, हिमांशु कुमार, पवन तनेजा, नरेंद्र ठाकुर, गौरव घरू, धीरज परमार, विशाल ठाकुर, प्रियंका, अमनदीप सिंह , महिन्द्रजीत बबलू,पंकज, रंजीत कर्नल, अंकुश कुमार मौजूद रहे।
