मंडी : डीसी अपूर्व देवगन बोले, मनरेगा में श्रमदिवस बढ़ाने पर फोकस करें, हर सप्ताह होगी समीक्षा आपकी खबर, ब्यूरो। मंडी, 18 दिसम्बर। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने डीआरडीए सम्मेलन कक्ष में आयोजित ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा के लिए खंड विकास अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को मनरेगा के अंतर्गत श्रमदिवस बढ़ाने पर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर व्यक्तिगत तौर पर कार्य करते हुए जो कार्य अभी तक शुरू नहीं हुए हैं, उन्हें तत्काल शुरू करवाया जाए तथा इसकी नियमित समीक्षा प्रत्येक…
Author: aapkikhabar
सुंदरनगर : भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने की अध्यक्षता, सभी जिला अध्यक्ष रहे मौजूद आपकी खबर, ब्यूरो। सुंदरनगर, 17 दिसंबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश की संगठनात्मक बैठक बुधवार को सुंदरनगर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने की। बैठक में विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलती है। प्रदेश कार्यसमिति की इस…
कुफ्टाधार में हिंदू सम्मेलन में समाज जीवन के अनेक आयामों पर चर्चा आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 14 दिसंबर। हिन्दू सम्मेलन समिति कुफ्टाधार की ओर से बस्ती में रविवार को हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। स्थानीय समाज के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी के साथ सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में संस्कार, एकता और राष्ट्रबोध को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दीप राम गर्ग ने समाज जीवन के अनेक महत्वपूर्ण आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन, स्वयं का भाव, सामाजिक समरसता तथा नागरिक कर्तव्य बोध जैसे विषयों पर गहन विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि एक…
नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बिहार के कायस्थ परिवार से संबंध रखते हैं नबीन अभी जेपी नड्डा के पास हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी आपकी खबर, ब्यूरो। नई दिल्ली, 14 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के जुझारू नेता और बिहार सरकार में वरिष्ठ मंत्री नितिन नबीन को संगठन के भीतर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी में उनका कद और संगठनात्मक अनुभव लगातार बढ़ रहा है। नितिन नवीन वर्तमान में बिहार सरकार में सड़क निर्माण और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री हैं। इसके अलावा, उन्हें छत्तीसगढ़ जैसे प्रमुख राज्यों में पार्टी के राज्य प्रभारी की…
वोट चोर, गद्दी छोड़ की महारैली में पहुंचे हिमाचल के बड़े दिग्गज रामलीला मैदान में कांग्रेस की हुंकार, राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई महारैली आपकी खबर, ब्यूरो। नई दिल्ली, 14 दिसंबर। केंद्र की कथित ‘वोट चोरी’ और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली का आयोजन किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित इस जनसभा में देशभर से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और शीर्ष नेता शामिल हुए, जिसने केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष की एकजुटता…
मनाली में मौसम ने ली करवट : आज भारी बर्फबारी का अलर्ट, पारा माइनस 6 डिग्री तक लुढ़का शिमला में भी छाए रहे बादल, अच्छी बारिश की संभावना आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 14 दिसंबर। पर्यटन नगरी मनाली में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मौसम ने करवट ले ली है। रविवार को मनाली और इसके ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी (Heavy Snowfall) का अलर्ट जारी किया गया है। क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे पारा गिरकर माइनस (-) 6°C तक पहुंचने का अनुमान है। उधर शिमला में भी बादल छाए रहने का अनुमान है। इससे ठंडक और भी बढ़…
हिमाचल के हक के लिए केंद्र में सबसे मजबूत आवाज बने जेपी नड्डा : बलबीर वर्मा हिमाचल के हितों पर राजनीति कर रही कांग्रेस, केंद्र ने हर संकट में दिया खुला सहयोग : भाजपा आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 14 दिसंबर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक बलबीर वर्मा ने कांग्रेस द्वारा दिए गए बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल के हितों को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से नहीं उठाया जा रहा, जैसा बयान सरासर झूठ, भ्रामक और राजनीतिक हताशा का परिचायक है। कांग्रेस को पहले यह बताना चाहिए कि जब-जब हिमाचल संकट में रहा, तब किस सरकार…
हिमाचल का गौरव : मंत्री विक्रमादित्य सिंह को ब्रिटिश संसद में मिला ‘यूथ एंड आइकॉन’ अवार्ड आपकी खबर, ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री (PWD Minister) विक्रमादित्य सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। बीते 12 दिसंबर को लंदन स्थित ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) के ऐतिहासिक परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा प्रतिष्ठित ‘यूथ एंड आइकॉन’ (Youth and Icon) अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का भी सोशल मीडिया पर तांता लग गया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने विक्रमादित्य सिंह…
हिमाचल में कांग्रेस की नाकाम और झूठी सरकार उजागर : नड्डा बोले, हजारों करोड़ केंद्र से लेकर भी धरातल पर कुछ नहीं उतरा एडहॉक सरकार, बंद ट्रेज़री और आपसी कलह—हिमाचल में कांग्रेस ने व्यवस्था को पूरी तरह पटरी से उतारा आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 13 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अभिनंदन रैली को संबोधित करते हुए अपने वक्तव्य की शुरुआत माँ तारा देवी, जाखू मंदिर के आराध्य बजरंग बली के आशीर्वाद के साथ की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराने का अवसर है। नड्डा ने…
केंद्र सरकार ने बदला मनरेगा का नाम, जानिए अब किस नाम से जाना जाएगा कैबिनेट ने दी मंजूरी, 125 दिन का मिलेगा रोजगार आपकी खबर, ब्यूरो। नई दिल्ली, 13 दिसंबर। केंद्र की मोदी सरकार मनरेगा योजना का नाम बदलेगी। इस फैसले पर कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल गई है। सरकार मनरेगा का नाम बदलकर पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी रखने वाली है। इसके तहत ग्रामीण गरीबों को एक वर्ष में 125 दिनों का काम सुनिश्चित होगा। सरकार इसके लिए 1.51 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान करेगी। मनरेगा योजना को साल 2005 में तत्कालीन मनमोहन सरकार ने शुरुआत की थी। शुरु…