Author: aapkikhabar

गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी केंद्र सरकार ने दिया हिमाचल के मछुआरों को बड़ा तोहफा भारतनेट-III के तहत कांगड़ा-चंबा की 3615 ग्राम पंचायतें हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड से जुड़ेंगी — डिजिटल क्रांति को मिलेगी नई गति आपकी खबर, शिमला। 20 मार्च। भाजपा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने बजट सत्र-II के दौरान हिमाचल प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोकसभा में उठाते हुए केंद्र सरकार से ठोस जानकारी प्राप्त की है। उन्होंने 17 मार्च 2026 को मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री से हिमाचल प्रदेश में मत्स्य पालन के विकास हेतु प्रशिक्षण केंद्र खोलने की…

Read More

तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश चवाली माता की कैद में फंसे सृष्टि निर्माता एवं पालनहार देव श्रीबडा छमाहूं 44 हजार रानियों की कैद में फंसे देवरथ को खींचने में असफल रहे सैकड़ों लोग आपकी खबर, कुल्लू। 20 मार्च। सृष्टि के निर्माता एवं पालनहार देव श्रीबड़ा छंमाहू रविवार को स्वर्ग लोक से धरती लोक पर लौटते ही चवाली माता के प्रेम प्रसंग में मदहोश हो गए हैं । 44 हजार रानियों ने देवश्री बड़ा छंमाहू को अपनी वाहों में कैद कर दिया है। बता दें कि रविवार को देवश्री…

Read More

पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला आपकी खबर, शिमला। 19 मार्च। भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने  पार्थजीत डे को नवरत्न सीपीएसई एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर करने पर हार्दिक बधाई दी और एसजेवीएन में उनका स्वागत किया। एसजेवीएन में शामिल होने से पूर्व पार्थजीत डे एनएचपीसी लिमिटेड में कार्यरत रहे, जहाँ वह निगम मुख्यालय में निगमित लेखा एवं नीति अनुभाग, निगमित कर प्रकोष्ठ एवं कर्मचारी लाभ न्यासों के प्रभारी रहे। उन्होंने एनएचपीसी की अधीनस्थ कंपनी, लोकतक डाउनस्ट्रीम हाइड्रोइलेक्ट्रिक कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल में नामित निदेशक के रूप…

Read More

देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान आपकी खबर, शिमला/नागपुर। 19 मार्च। हिमाचल प्रदेश की प्रगतिशील महिला किसान कला देवी को देसी बीजों के संरक्षण और प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। महाराष्ट्र के नागपुर में 16 और 17 मार्च को आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में उन्हें “स्वस्ति पत्र” एवं “विशेष उत्कृष्ट सम्मान” से नवाजा गया। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए प्रगतिशील किसान, कृषि वैज्ञानिक, सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य…

Read More

कुमारसैन में श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन कलयुग में भगवान के नाम का स्मरण सर्वोत्तम साधन : आचार्य संजीव कृष्ण शांडिल्य आपकी खबर, कुमारसैन। 18 मार्च। कुमारसैन क्षेत्र में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का बुधबार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य समापन हुआ। कथा कार्यक्रम नीलम शर्मा की ओर से कुमारसैन के बड़ोगी गांव में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण किया और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। व्यास पीठ से आचार्य संजीव कृष्ण शांडिल्य ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायक वचनों में कथा का…

Read More

नागपुर में हिमाचल के किसान सोम कृष्ण गौतम को ‘बेस्ट सीड सेवियर अवार्ड’ 140 प्रकार के देशी बीजों के संरक्षण और प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रथम पुरस्कार आपकी खबर, शिमला/नागपुर। 18 मार्च। महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एग्रीकल्चर एक्सटेंशन मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट बनामती में 16 व 17 मार्च 2026 को देशी बीज संरक्षण विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के किसान सोम कृष्ण गौतम को ‘बेस्ट सीड सेवियर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान 140 प्रकार के देशी बीजों को प्राकृतिक खेती विधि से उगाने, संरक्षित करने और वैज्ञानिक तरीके से भंडारण करने…

Read More

कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार नशा, हत्या और गैंगवार की घटनाओं ने खोली सरकार की पोल, प्रशासन बना मूकदर्शक आपकी खबर, शिमला। 15 मार्च। हिमाचल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने प्रदेश में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से आउट ऑफ कंट्रोल हो चुकी है। प्रदेश में आए दिन नशे के मामलों, हत्या और गैंगवार जैसी घटनाओं ने साबित कर दिया है कि…

Read More

ऊना: जोगीपंगा में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का जागरूकता शिविर आयोजित आपकी खबर, बंगाणा (ऊना)। 15 मार्च। ऊना जिले की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोगीपंगा में रविवार को राज्य अनुसूचित जाति आयोग की ओर से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार धीमान ने की। शिविर का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों, कानूनी संरक्षण तथा उनके कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए चलाई…

Read More

नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी नौतोड़ और जनजातीय अधिकारों पर सच्चाई छिपाने के लिए राज्यपाल को बना रहे निशाना कहा, जनजातीय मंत्री होकर भी जनजातीय हितों में विफल, अब संवैधानिक पदों पर हमला कर रहे हैं जगत सिंह नेगी आपकी खबर, शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा राज्यपाल के विरुद्ध दिए गए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान बताया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि मंत्री नेगी का यह रवैया न केवल एक संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला है, बल्कि यह उनके राजनीतिक अहंकार…

Read More

एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की आपकी खबर, शिमला।  9 मार्च। एसजेवीएन निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन (एनजेएचपीएस) की टीम को 150 बिलियन यूनिट के संचयी विद्युत उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी। देश के सबसे बड़े भूमिगत जलविद्युत स्टेशन, एनजेएचपीएस ने आज इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को पार करते हुए स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में अपने महत्वपूर्ण योगदान तथा नेशनल पावर ग्रिड को सुदृढ़ बनाने में अपनी अहम भूमिका को मजबूत करने की पुष्टि की। इस अवसर पर भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा …

Read More