Author: aapkikhabar

नूरपुर क्षेत्र में फूड प्रोसैसिंग उद्योगों की स्थापना की मांग, सांसद राजीव भारद्वाज ने उठाया मामला आपकी खबर, ब्यूरो। धर्मशाला, 3  दिसम्बर। कांगड़ा के लोकसभा सदस्य डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान से कांगड़ा जिला के नूरपुर क्षेत्र में फूड प्रोसैसिंग उद्योगों की स्थापना की मांग की है। उन्होंने संसद में नियम 377 के अन्तर्गत बोलते हुए कहा की नूरपुर क्षेत्र बागवान बहुल क्षेत्र है जहां आम, लीची किन्नू और अमरुद फसलों की अत्याधिक पैदावार होती है। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में आम, लीची और अमरुद फलों का सर्वाधिक उत्पादन कांगड़ा जिला में रिकॉर्ड किया…

Read More

सुन्नी भज्जी विकास संस्था की बैठक 7 दिसंबर को, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा आपकी खबर, ब्यूरो। सुन्नी, 2 दिसंबर। सुन्नी भज्जी विकास संस्था की महत्वपूर्ण बैठक 7 दिसंबर रविवार को मिडिल बाजार शिमला के फ़ूड कॉर्नर अपोजिट गुप्ता जी में प्रातः 11बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता संस्था के वरिष्ठ महासचिव डी. डी गुप्ता करेंगे। बैठक में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय गुरु दत्त शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, जिनका पिछले दिनों स्वर्गवास हो गया था। प्रेस को जारी संयुक्त विज्ञप्ति में महासचिव डी. डी गुप्ता व प्रेस सचिव लायक राम शर्मा ने कहा की बैठक में नई…

Read More

अतुल्य भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म से हिमाचल पर्यटन को मिलेगा वैश्विक बढ़ावा : सुरेश कश्यप आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 1 दिसंबर। संसद के सत्र के पहले ही दिन शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप द्वारा पूछे गए अतारांकित प्रश्न संख्या 139 के लिखित उत्तर में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा विकसित संशोधित “अतुल्य भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म ” देश के पर्यटन को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पर्यटन मंत्री ने अपने लिखित उत्तर में स्पष्ट किया कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य, साहसिक पर्यटन, पाक-कला,…

Read More

कुल्लू : कृषि विभाग और आत्मा प्रोजेक्ट के माध्यम से लोगों से खरीदी जा रही मक्की आपकी खबर, कुल्लू। 1 दिसंबर। कुल्लू जिला में 1 दिसंबर से प्राकृतिक रूप से तैयार की गई मक्की की खरीद कृषि विभाग, आत्मा प्रोजेक्ट के माध्यम से सिविल सप्लाई के स्टोर कल्लू और धामण में शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस बार मानसून की वजह से मक्की की फसल बहुत खराब हुई है। इसलिए इस बार मक्की की खरीद पिछले वर्ष के मुकाबले कम रहेगी। पिछले वर्ष 64 क्विंटल के लगभग मक्की की खरीद हुई थी और इस बार लगभग 45 क्विंटल…

Read More

NJHPS ने हासिल किया 331.214 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक कीर्तिमान परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने कर्मचारियों को दिया श्रेय आपकी खबर, ब्यूरो। झाकड़ी, 1 दिसंबर। भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन का 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन, राष्ट्र को ऊर्जा-स्वावलंबन की दिशा में सुदृढ़ करने हेतु निरंतर अपनी उत्कृष्टता के शिखर को स्पर्श करता रहा है। इसी क्रम में एनजेएचपीएस ने नवंबर 2025 में 331.214 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन कर अपनी उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। यह आँकड़ा एनजेएचपीएस के इतिहास का नवंबर माह का दूसरा सर्वाधिक मासिक…

Read More

एनएचपीसी ने हासिल किया दूसरी सबसे तीव्र डिजाइन ऊर्जा का कीर्तिमान आपकी खबर, ब्यूरो। झाकड़ी: 29 नवंबर। देश की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने अपने डिज़ाइन ऊर्जा उत्पादन में एक उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है। आज दिनांक 29 नवंबर, 2025 को एनजेएचपीएस ने 6612 मिलियन यूनिट डिज़ाइन ऊर्जा प्राप्त कर अपनी दूसरी सबसे तेज़ डिज़ाइन ऊर्जा की उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ एनजेएचपीएस ने 1 दिसंबर, 2024 को स्थापित हुए अपने पिछले दूसरे सबसे तीव्र ऊर्जा रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। एनजेएचपीएस का सबसे तेज़ डिज़ाइन ऊर्जा उत्पादन इससे…

Read More

पंचायतीराज मंत्री ने मंडी में की तैयारियों की समीक्षा, तकनीकी शिक्षा मंत्री भी रहे मौजूद आपकी खबर, ब्यूरो। मंडी, 28 नवंबर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, ग्राम एवं नगर नियोजन, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी तथा धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर ने शुक्रवार को मंडी में आगामी 11 दिसंबर को आयोजित किए जा रहे जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पड्डल में सम्मेलन स्थल का निरीक्षण भी किया। उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि 11 दिसंबर, 2025…

Read More

राजनाथ सिंह ने इंडोनेशियाई के रक्षामंत्री के साथ तीसरी भारत-इंडोनेशिया रक्षा मंत्री वार्ता की आपकी खबर, ब्यूरो। नई दिल्ली, 27 नवंबर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सजाफ्री सजामसोएद्दीन ने वीरवार को नई दिल्ली में तीसरी भारत-इंडोनेशिया रक्षा मंत्री वार्ता की सह-अध्यक्षता की और दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी और गहन द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की फिर से पुष्टि की। दोनों रक्षा मंत्रियों ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की 2025 के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत यात्रा को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो के बीच हुई…

Read More

धरोगड़ा की इस बेटी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन डॉक्टरी उपाधि के बाद पहली नियु​​क्ति अपने ही पैतृक गांव धरोगड़ा में मिली आपकी खबर, ब्यूरो। ​शिमला, 26 नवंबर। ​शिमला ग्रामीण मंडल के धरोगड़ा गांव के लिए यह खुशी का पल है। डॉ. आरुषि मेहता सुपुत्री नरेंद्र मेहता, गांव व डाकघर धरोगड़ा, उप-तहसील जलोग, तहसील सुन्नी, जिला शिमला की इस बेटी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डाॅक्टरी की उपा​धि प्राप्त करने के बाद पहली नियु​​क्ति धरोगड़ा में ही पाई है। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है। यह शिमला ग्रामीण की पहली बेटी हैं, जिन्होंने डॉक्टरी की…

Read More

कुल्लू : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन आपकी खबर, ब्यूरो। कुल्लू, 26 नवंबर। बाल विकास परियोजना आनी ने जानकारी दी बाल विकास परियोजना आनी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 03 पद खणी, व कराना पंचायतों और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 10 पद डिंगीचार, रोपा, टकरासी, कराणा-1, कराणा, पलेही, मुहान, लगोटी, कुठेड़ पंचायत में रिक्त हैं। इन पदों को भरने हेतु योग्य महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं, बशर्ते वे संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र (Feeder area) की सामान्य निवासी हों। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार (विवाहित/अविवाहित) सभी वांछित प्रमाण-पत्रों/दस्तावेजों सहित सादे कागज पर आवेदन पत्र बाल विकास…

Read More