Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    • असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया
    • गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
    • वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    एनजेएचपीएस ने हासिल किया 331.214 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक कीर्तिमान

    aapkikhabarBy aapkikhabarDecember 1, 2025Updated:December 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    NJHPS ने हासिल किया 331.214 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक कीर्तिमान

    परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने कर्मचारियों को दिया श्रेय

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    झाकड़ी, 1 दिसंबर। भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन का 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन, राष्ट्र को ऊर्जा-स्वावलंबन की दिशा में सुदृढ़ करने हेतु निरंतर अपनी उत्कृष्टता के शिखर को स्पर्श करता रहा है। इसी क्रम में एनजेएचपीएस ने नवंबर 2025 में 331.214 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन कर अपनी उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है।

    यह आँकड़ा एनजेएचपीएस के इतिहास का नवंबर माह का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन है, जिसने वर्ष 2011-12 में दर्ज 323.7 मिलियन यूनिट के पूर्ववर्ती दूसरे सर्वाधिक मासिक कीर्तिमान को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, एनजेएचपीएस ने नवंबर माह में अब तक का सर्वोच्च उत्पादन 408.909 मिलियन यूनिट है, जो वर्ष 2010-2011 में दर्ज किया गया था।

    इस अवसर पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन भूपेंद्र गुप्ता ने समस्त एनजेएचपीएस टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए सभी कर्मियों के समर्पण, एकजुटता और अनुकरणीय कार्यदक्षता की सराहना की।

    निदेशक (कार्मिक) एसजेवीएन अजय कुमार शर्मा ने भी सभी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

    परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर ने एसजेवीएन प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय परियोजना के सभी कर्मियों की अनवरत मेहनत, दृढ़ प्रतिबद्धता और उच्च तकनीकी दक्षता को दिया। उन्होंने विशेष रूप से संचालन एवं अनुरक्षण इकाई तथा नाथपा बाँध प्रबंधन दल की निरंतर सतर्कता, टीम भावना और उत्कृष्ट कार्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्हीं के सामूहिक प्रयासों से यह सफलता संभव हो पाई है।

    #Nhpc #NathpaJhakdi #NewsUpdate
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद

    January 17, 2026

    असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया

    January 15, 2026

    गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह

    January 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Recent Posts
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.