हिमाचल में कांग्रेस की नाकाम और झूठी सरकार उजागर : नड्डा बोले, हजारों करोड़ केंद्र से लेकर भी धरातल पर कुछ नहीं उतरा एडहॉक सरकार, बंद ट्रेज़री और आपसी कलह—हिमाचल में कांग्रेस ने व्यवस्था को पूरी तरह पटरी से उतारा आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 13 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अभिनंदन रैली को संबोधित करते हुए अपने वक्तव्य की शुरुआत माँ तारा देवी, जाखू मंदिर के आराध्य बजरंग बली के आशीर्वाद के साथ की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराने का अवसर है। नड्डा ने…
Author: aapkikhabar
केंद्र सरकार ने बदला मनरेगा का नाम, जानिए अब किस नाम से जाना जाएगा कैबिनेट ने दी मंजूरी, 125 दिन का मिलेगा रोजगार आपकी खबर, ब्यूरो। नई दिल्ली, 13 दिसंबर। केंद्र की मोदी सरकार मनरेगा योजना का नाम बदलेगी। इस फैसले पर कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल गई है। सरकार मनरेगा का नाम बदलकर पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी रखने वाली है। इसके तहत ग्रामीण गरीबों को एक वर्ष में 125 दिनों का काम सुनिश्चित होगा। सरकार इसके लिए 1.51 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान करेगी। मनरेगा योजना को साल 2005 में तत्कालीन मनमोहन सरकार ने शुरुआत की थी। शुरु…
चौपाल युवा छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल सीएम सुक्खू से मिला आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 12 दिसंबर। चौपाल युवा छात्र संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को यहां हिमफेड के निदेशक महेश सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संघ की गतिविधियों से अवगत करवाया और उन्हें चौपाल युवा छात्र संघ, शिमला द्वारा गेयटी थियेटर में आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।
कांग्रेस का ‘जन संकल्प सम्मेलन’ नहीं, तीन साल के कुशासन का ‘जन संताप प्रदर्शन’ : हर्ष महाजन नर्सें, बेरोजगार और कर्मचारी रैली में चीखे, सरकार ने सच छुपाने को तख्तियां तक गायब कराईं बोले, नाम बदलकर जश्न नहीं छिपेगा, मंडी में कांग्रेस की भीड़ सरकारी मशीनरी से जुटी, समर्थन से नहीं आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 11 दिसंबर। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने मंडी में आयोजित कांग्रेस सरकार के “जन संकल्प सम्मेलन” पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि पिछले तीन साल में जनता को सिर्फ मायूसी, महंगाई, बदहाली और झूठी घोषणाएं मिली, लेकिन कांग्रेस फिर भी जश्न मनाने निकली है।…
बदहाली के 3 साल देशभर में बना सोशल मीडिया ट्रेंड – भाजपा ने सोशल मीडिया पर बताई कांग्रेस सरकार की नाकामियां – एक्स (ट्वीटर) पर देशभर में ‘‘बदहाली के 3 साल’’ हैशटैग किया गया ट्रेंड – दिनभर कांग्रेस सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्टर और रील्स होती रही वायरल – भाजपा सोशल मीडिया टीम ने कांग्रेस सरकार की रैली में आए लोगों की नाराजगी को भी किया उजागर आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 11 दिसंबर। हिमाचल कांग्रेस सरकार के 3 साल पूरे होने पर प्रदेश भाजपा ने सोशल मीडिया पर जोरदार अभियान चलाकर सरकार की नाकामियों को उजागर किया। बुधवार को…
एसजेवीएन की अध्यक्षता में नराकास का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह एसजेवीएन लिमिटेड, भारतीय जीवन बीमा निगम और पंजाब नैशनल बैंक ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 8 दिसंबर। एसजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्षता में गठित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), शिमला (कार्यालय-2) का वार्षिक राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह तथा छमाही बैठक का आयोजन एसजेवीएन लिमिटेड के परिसर में आज किया गया। इस अवसर पर चन्द्र शेखर यादव, कार्यकारी निदेशक (मा.सं.) सहित राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त निदेशक (कार्यान्वयन), कुमार पाल शर्मा तथा आशीष पंत, महाप्रबंधक(राजभाषा) एसजेवीएन लिमिटेड उपस्थित रहे। इस बैठक के दौरान सदस्य कार्यालयों…
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डॉ. श्रुति मोरे भारद्वाज ने नड्डा से की मुलाकात हिमाचल और देश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर की विस्तृत चर्चा आपकी खबर, ब्यूरो। नई दिल्ली, 7 दिसंबर। सम्फिया फ़ाउंडेशन कुल्लू की संस्थापक डॉ. श्रुति मोरे भारद्वाज को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिव्यांगजनों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय पुरस्कार 2025’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पूरे देश से आए 2423 आवेदनों में से चुने गए केवल 32 असाधारण व्यक्तियों को दिया गया। डॉ. श्रुति ने एक नया इतिहास रचते हुए देश की दूसरी ऐसी ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट होने का गौरव…
कालीबाड़ी में हिंदू सम्मेलन आयोजित, पंच परिवर्तन नाटक ने मोहा सबका मन आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 6 दिसंबर। कालीबाड़ी हॉल में कॉमली बैंक एवं चौड़ा मैदान बस्ती क्षेत्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से शनिवार को हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम पूर्णतः अनुशासित, सुव्यवस्थित और सांस्कृतिक गरिमा से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रमेश पप्पा अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख ने अपने विस्तृत संबोधन में समाज जीवन के अनेक आयामों पर प्रकाश डालते हुए विशेष रूप से, पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन, स्वयं का भाव, समरसता, नागरिक कर्तव्य बोध…
कुल्लू की डा. श्रुति मोरे भारद्वाज को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 आपकी खबर ब्यूरो। नई दिल्ली/कुल्लू, 3 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश और भारत में दिव्यांग अधिकारों के क्षेत्र के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। साम्फिया की संस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक डॉ. श्रुति मोरे भारद्वाज को भारत के राष्ट्रपति द्वारा “राष्ट्रीय पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया गया। डॉ. श्रुति को “दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास पेशेवर” श्रेणी में चयनित किया गया है। यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश के दुर्गम और…
पटवारियों को तुरंत देनी होगी ज्वलंत मुद्दों की सूचना : उपायुक्त 12 रजिस्टर का किया औचक निरीक्षण आपकी खबर, ब्यूरो। कुमारसैन, 3 दिसंबर। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बुधवार को कुमारसैन उपमंडल के तहत पटवारियों के साथ बैठक की। इसमें उपायुक्त ने कहा कि पटवारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करें और आम जनता तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जिला शिमला का गुड गवर्नेंस इंडेक्स में रैंक सबसे नीचे है और इसमें सुधार करने के लिए सभी विभागों को अपनी कार्यप्रणाली सुधारनी होगी। उन्होंने कहा कि पटवारी को अपना पटवार सर्कल नहीं छोड़ना चाहिए।…