Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    • एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम
    • घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा
    • कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल
    • सेरी बंगलों पंचायत में किसानों को सिखाया जीवामृत बनाना, प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
    • सुंदरनगर में पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक, लंबित मांगों पर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान
    • पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली 22 से 30 मार्च तक, 3000 युवा होंगे शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    शिमला चौड़ा मैदान में पेंशनरों का विशाल प्रदर्शन, सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

    हिमाचल में पेंशनरों का हल्ला बोल: शिमला में हजारों की रैली, मांगे न मानी तो बड़ा आंदोलन
    aapkikhabarBy aapkikhabarFebruary 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    शिमला चौड़ा मैदान में पेंशनरों का विशाल प्रदर्शन, सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

    हिमाचल में पेंशनरों का हल्ला बोल: शिमला में हजारों की रैली, मांगे न मानी तो बड़ा आंदोलन

    Shimla Pensioners Protest: चौड़ा मैदान में जोरदार प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी

    आपकी खबर, शिमला।

    17 फरवरी। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को चौड़ा मैदान में पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और राज्य सरकार को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। यह प्रदर्शन विधानसभा सत्र के दौरान हुआ, जिससे मुद्दा राजनीतिक रूप से भी गरमाता नजर आया।

    चौड़ा मैदान में हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

    पेंशनरों ने आरोप लगाया कि सरकार बार-बार आश्वासन देती है, लेकिन न तो बकाया राशि जारी की जा रही है और न ही चिकित्सा बिलों का भुगतान समय पर हो रहा है।

    कर्मचारियों की ये हैं प्रमुख मांगें

    पेंशनरों ने सरकार के सामने कई प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें लंबित महंगाई भत्ता (DA) और उसके एरियर का भुगतान, 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संशोधित वेतन/पेंशन के बकाया लंबित चिकित्सा बिलों की तत्काल अदायगी, पेंशन का समय पर नियमित भुगतान, अन्य वित्तीय लाभों का निपटान आदि शामिल है।

    इन मांगों को लेकर प्रदेश भर के पेंशनरों में लंबे समय से असंतोष बना हुआ है। पहले भी विभिन्न जिलों में इस तरह के प्रदर्शन हो चुके हैं।

    पेंशनरों ने साफ कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में राज्य स्तर पर बड़ा आंदोलन, धरना-प्रदर्शन, घेराव और अनशन जैसे कदम उठाए जाएंगे।

    यह प्रदर्शन ऐसे समय पर हुआ है जब शिमला में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। ऐसे में पेंशनरों का यह विरोध प्रदर्शन सरकार पर राजनीतिक दबाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

    #Himachal Government DA arrears HP News latest news himachal pension demand Pensioners Protest pensioners union protest in Shimla retired employees Shimla News चौड़ा मैदान पेंशनर पेंशनर आंदोलन शिमला शिमला न्यूज हिमाचल न्यूज हिमाचल प्रदेश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी

    March 12, 2026

    एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

    March 9, 2026

    एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम

    March 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    • एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम
    • घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा
    • कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.