Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑकलैंड स्कूल के छात्रों का राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन
    • भीषण गर्मी पर योगी की चेतावनी: 34,000 मेगावाट बिजली की तैयारी, जनता से सतर्क रहने की अपील
    • महिला आरक्षण से खत्म होगा परिवारवाद, इसलिए घबराया विपक्ष: पंकज चौधरी
    • 255 रन का पहाड़ बना मुश्किल, पंजाब ने लखनऊ को 54 रन से हराया
    • हिमाचल में विकास को रफ्तार: 6000 करोड़ सड़कों पर खर्च : विक्रमादित्य सिंह
    • तमिलनाडु में BJP-RSS को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • परिसीमन को लेकर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, देश को बांटने की राजनीति का आरोप
    • PMGSY-III को 2028 तक विस्तार, ₹83,977 करोड़ से ग्रामीण भारत को नई रफ्तार: डॉ. बिंदल
    Monday, April 20
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    आपकी खबर
    Subscribe
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • ऊना
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • देश
    • राजनीति
      • चुनाव
      • कर्मचारी राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
      • रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    कांगड़ा

    हिमाचल में पर्यटन को नई उड़ान: नगरोटा बगवां में बनेगा 180 करोड़ का फाइव स्टार होटल, कई बड़े प्रोजेक्ट मंजूर

    पर्यटन ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए बड़े फैसले: होटल नवीनीकरण, एयरपोर्ट विस्तार और नई सुविधाओं पर करोड़ों खर्च
    aapkikhabarBy aapkikhabarApril 3, 2026Updated:April 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    हिमाचल में पर्यटन को नई उड़ान: नगरोटा बगवां में बनेगा 180 करोड़ का फाइव स्टार होटल, कई बड़े प्रोजेक्ट मंजूर

    पर्यटन ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए बड़े फैसले: होटल नवीनीकरण, एयरपोर्ट विस्तार और नई सुविधाओं पर करोड़ों खर्च

    आपकी खबर, शिमला।

    3 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर. एस. बाली ने आज यहां पत्रकार-वार्ता में कहा कि निगम की निदेशक मंडल की बैठक में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में बनेर खड्ड के किनारे लगभग 180 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य फाइव स्टार होटल का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना एशियन डेवलपमेंट बैंक के तहत विकसित की जा रही है। इस होटल में प्रदेश का पहला म्यूजिकल फाउंटेन भी स्थापित किया जाएगा, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का विशेष केंद्र बनेगा। यह होटल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इस परियोजना के लिए टेंडर 6 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा।

    बाली ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में निगम के टर्नओवर में निरंतर वृद्धि हुई है। वर्ष 2021-22 में निगम का टर्नओवर 78 करोड़ रुपये था, जो 2022-23 में बढ़कर 109 करोड़ रुपये हुआ। वर्ष 2023-24 में यह 105 करोड़ रुपये रहा, जबकि 2024-25 में इसे बढ़ाकर 107 करोड़ रुपये तक पहुंचाया गया है। पर्यटन को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार पर लगभग 2000 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, शिमला स्थित निगम के प्रतिष्ठित होटल ‘हॉलिडे होम’ के नवीनीकरण के लिए 45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके लिए केंद्र सरकार से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

    उन्होंने कहा कि मनाली के तीन होटलों का नवीनीकरण कार्य प्रगति पर है। हमीर होटल के लिए 20 करोड़ रुपये तथा होटल ज्वालाजी के नवीनीकरण के लिए 35 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

    निगम ने निदेशक मंडल की बैठक में कॉल सेंटर स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है, जिससे पर्यटकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। होटलों में पारदर्शिता एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड गठित किया जाएगा, जो समय-समय पर निरीक्षण कर अनियमितताओं पर नजर रखेगा।

    बाली ने कहा कि होटलों के नवीनीकरण के दौरान आय में अस्थायी कमी आ सकती है। ऐसे में कर्मचारियों के वेतन की निरंतरता बनाए रखने के लिए सरकार से सहयोग लिया जाएगा तथा वेतन व्यय को भी परियोजनाओं में समायोजित करने पर विचार किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास के लिए लगभग 250 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। पालमपुर और हमीरपुर में हेलीपोर्ट निर्माण के लिए 10-10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, नादौन पर्यटन परिसर के लिए 15 करोड़ रुपये तथा देहरा पर्यटन परिसर के लिए 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी केंद्र सरकार से प्राप्त हो चुकी है।

    उन्होंनेे कहा कि इन सभी परियोजनाओं के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

    #Himachal News ADB Funded Projects Helipad Projects Himachal Himachal Hotels Renovation Himachal Pradesh Tourism Development Corporation Himachal Tourism HPTDC Projects Kangra Airport Expansion Manali Hotels Upgrade Musical Fountain Project Nagrota Bagwan Hotel Project RS Bali Shimla News Tourism Development India Tourism Infrastructure Himachal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने फिर रचा इतिहास, हासिल किया ये कीर्तिमान
    Next Article उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने संत ढांगू वाले महाराज जी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
    aapkikhabar
    • Website

    Related Posts

    धर्मशाला में फिर गूंजेगा IPL का रोमांच, तीन मैचों की मिली मेजबानी

    March 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Recent Posts
    • ऑकलैंड स्कूल के छात्रों का राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन
    • भीषण गर्मी पर योगी की चेतावनी: 34,000 मेगावाट बिजली की तैयारी, जनता से सतर्क रहने की अपील
    • महिला आरक्षण से खत्म होगा परिवारवाद, इसलिए घबराया विपक्ष: पंकज चौधरी
    • 255 रन का पहाड़ बना मुश्किल, पंजाब ने लखनऊ को 54 रन से हराया
    • हिमाचल में विकास को रफ्तार: 6000 करोड़ सड़कों पर खर्च : विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • Disclaimer
      • Privacy Policy
      © 2026 Aapki Khabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.