कुल्लू : रुजग-नेरी व घुठू विहाल- ग्रामंग-II सड़क के निर्माण से क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति : सुन्दर सिंह ठाकुर
आपकी खबर, ब्यूरो
कुल्लू, 4 अगस्त। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने ग्राम पंचायत चौपाड़सा के अंतर्गत रुजग-नेरी सड़क तथा घुठू विहाल से ग्रामंग II सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने कहा कि 8 करोड़ 47 लाख से बनने वाली रुजग-नेरी सड़क तथा 10 करोड़ रूपये से बनने वाली घुठू विहाल से ग्रामंग-II सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी I सड़क निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बागवानी से जुड़े कार्यों को भी बढ़ावा मिलेगा। लग घाटी क्षेत्र में सड़कों की कमी के चलते आम जनमानस को बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था I सड़क बनने से स्थानीय लोगों का समय और परिवहन लागत दोनों में कमी आएगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। पिछले 15 दिनों में लग घाटी में चार सड़कों का भूमिपूजन किया गया है, जिनका निर्माण कार्य 31 मार्च, 2027 से पहले पूरा कर लिया जायेगा I
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक गांव को बेहतर सड़क संपर्क प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि लोगों को इसका लाभ शीघ्र मिल सके। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत करते हुए सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर सहित प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, कारदार लीलाधर ठाकुर, लग घाटी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र ठाकुर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सेस राम चौधरी, सर्कल प्रधान नन्द लाल ठाकुर, बी. डी. सी. उपाध्यक्ष सुन्दर सिंह, वन मंडलाधिकारी, एंजेल चौहान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बी. सी. नेगी, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग अमित कुमार, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिशान ठाकुर, बी. डी. सी. सदस्या शांति देवी, ग्राम पंचायत माशणा प्रधान बलदेव ठाकुर, पूर्व प्रधान इशरा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय युवक मंडल सदस्य, महिला मंडल सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
