Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    • असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया
    • गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
    • वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    मंडी : डीसी अपूर्व देवगन बोले, मनरेगा में श्रमदिवस बढ़ाने पर फोकस करें, हर सप्ताह होगी समीक्षा

    aapkikhabarBy aapkikhabarDecember 18, 2025Updated:December 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    मंडी : डीसी अपूर्व देवगन बोले, मनरेगा में श्रमदिवस बढ़ाने पर फोकस करें, हर सप्ताह होगी समीक्षा

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    मंडी, 18 दिसम्बर। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने डीआरडीए सम्मेलन कक्ष में आयोजित ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा के लिए खंड विकास अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को मनरेगा के अंतर्गत श्रमदिवस बढ़ाने पर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर व्यक्तिगत तौर पर कार्य करते हुए जो कार्य अभी तक शुरू नहीं हुए हैं, उन्हें तत्काल शुरू करवाया जाए तथा इसकी नियमित समीक्षा प्रत्येक सोमवार को की जाएगी।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले जी.आर.एस और तकनीकी सहायकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में इस वर्ष 53.19 लाख के लक्ष्य के मुकाबले अभी तक 37.97 लाख श्रमदिवस ही सृजित हो पाए हैं।

    उपायुक्त ने मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य शुरू न होने पर सभी बीडीओ को संबंधित सीडीपीओ के साथ मिलकर मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भूमि की उपलब्धता के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है, वहां एफआरए केस बनाकर मामला आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बीडीओ एक सप्ताह के भीतर स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित करें। जिले में मनरेगा के तहत 76 आंगनबाड़ी केंद्र प्रस्तावित हैं, जिनमें से अभी तक केवल 32 केंद्रों का ही कार्य शुरू हो पाया है।

    उपायुक्त ने मनरेगा श्रमिकों की ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि आगे केवल ई-केवाईसी पूर्ण होने की स्थिति में ही भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 3,21,520 श्रमिकों के मुकाबले अभी तक 2,20,845 श्रमिकों की ही केवाईसी हो पाई है। इसके साथ ही उन्होंने अमृत सरोवर चरण दो के अंतर्गत प्रस्तावित 49 अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

    #DC Mandi #Mandi #News update
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद

    January 17, 2026

    असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया

    January 15, 2026

    गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह

    January 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Recent Posts
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.