मंडी : अतिरिक्त उपायुक्त ने की जिला खेल परिषद की बैठक की अध्यक्षता
आपकी खबर, ब्यूरो।
मंडी, 27 जून। जिला खेल परिषद मंडी की बैठक शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के वीसी कक्ष में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने की। बैठक में जिला में खेल अधोसंरचना के विकास पर चर्चा की गई।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मंडी के युवाओं ने खेलों के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। युवा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला खेल परिषद कृतसंकल्प है।
आज की बैठक में वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का अनुमोदन किया गया तथा वर्ष 2026-27 के अनुमानित आय-व्यय पर भी चर्चा की गई। जिला खेल परिषद के सचिव एवं जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी (प्रभारी) विक्रम सिंह ने 12 सूत्रीय एजेंडा प्रस्तुत किया।
बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नवीन कुमार, परिषद के गैर सरकारी सदस्य अनिल सेन, हेमंतराज वैद्य, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार यादव सहित परिषद के अन्य सरकारी व गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
