नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास से मनाया पर्यावरण दिवस
परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ
आपकी खबर, ब्यूरो।
झाकड़ी, 5 जून। भारत सरकार व निगम कार्यालय के निर्देशानुसार नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन की ओर से परियोजना प्रमुख राजीव कपूर के नेतृत्व में शुक्रवार को “Inspired by Nature, For Climate ,For Our Future” theme के आधार पर विश्व पर्यावरण दिवस 2026 मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके बच्चों के लिए व प्रशिक्षुओं के लिए नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ संयुक्त रूप से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, ज्योरी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, जिसमें 380 विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण से ज्योरी बाज़ार तक पर्यावरण संरक्षण पर रैली का आयोजन किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि राजीव कपूर, परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यालय प्रांगण में “एक पौधा माँ के नाम पर पौधारोपण किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी में बढ़- चढ़ कर भाग लिया।

इन कार्यकर्मों में विजयी रहे सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि दने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर नाथपा डैम में भी पौधारोपण किय गए और हेल्प आगे इंडिया द्वारा चलाई जा रही मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण पर विभिन्न गॉवों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने प्रदूषण और अन्य हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया, ताकि वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, स्वस्थ और संतुलित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
साथ ही यह भी कहा कि विद्यालयों में इस तरह के कार्यकर्मों का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि बच्चे हमारा भविष्य है और इन्हें पर्यावरण के वर्तमान स्थिति के बारे में जागरूक करना अति आवश्यक है और सभी उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। इस कार्यक्रम में दीपक डोगरा, क्षेत्रीय अधिकारी हिमाचल प्रदूषण बोर्ड रामपुर भी उपस्थित रहे।
