नीलम रोहाल ने शुरू किया जन संपर्क अभियान, गांव-गांव जाकर सुनी जनता की समस्याएं
आपकी खबर, ब्यूरो।
शोघी। बढ़ई वार्ड से जिला परिषद उम्मीदवार नीलम रोहाल ने शुक्रवार 15 मई से अपने जन संपर्क अभियान शुरू किया। यह अभियान सुबह 8 बजे शोघी पंचायत से शुरू होकर विभिन्न गांवों और पंचायत क्षेत्रों से गुजरते हुए शाम 6 बजे कोट पंचायत में समाप्त हुआ।

जन संपर्क अभियान के दौरान नीलम रोहाल ने गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात की तथा क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर सुझाव भी दिए।
अभियान के तहत पंचायत, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा भी कर रही हैं। इसके साथ ही स्थानीय किसानों और महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना, सड़क एवं बिजली व्यवस्था को मजबूत करना तथा महिला सशक्तिकरण और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

नीलम रोहाल ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने सुझाव साझा करें, ताकि पंचायत क्षेत्र को विकास की नई दिशा दी जा सके। उन्होंने कहा कि जन संपर्क अभियान के दौरान बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया।
