Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    • असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया
    • गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
    • वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    राजनीति

    आपदा का दंश झेल रहे प्रदेश में सीमेंट का दाम बढ़ाना प्रभावितों के साथ अमानवीयता : जयराम ठाकुर

    हिमाचल में सीमेंट का दाम बढ़ने पर बोले नेता प्रतिपक्ष
    aapkikhabarBy aapkikhabarJanuary 5, 2026Updated:January 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    हिमाचल में सीमेंट का दाम बढ़ने पर बोले नेता प्रतिपक्ष

    आपकी खबर, शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल में सीमेंट के दाम बढ़ाए जाने पर आपदा का दंश झेल रहे प्रभावितों के साथ अमानवीयता करार दिया है। शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश आपदा की चपेट में है। हजारों की संख्या में लोग बेघर हुए हैं और उससे ज्यादा लोगों के पशुशालाएं और घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। सरकार एक तरफ लोगों की मदद नहीं कर रही है और दूसरी तरफ सीमेंट के दाम बढ़ाकर जो लोग खुद से अपना आशियाना बना रहे हैं उनके लिए मुश्किल है खड़ी कर रही है। ऐसे समय में बार-बार सीमेंट के दाम बढ़ाना आपदा प्रभावितों के साथ अमानीयता है। हैरानी यह है कि आगे भी दाम बढ़ाने का अल्टीमेटम सीमेंट कंपनियों ने अपने डीलर्स को दे रखे हैं।

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि आपदा की गंभीर स्थिति में भी कांग्रेस सरकार के फैसले आम जनता की परेशानियाँ बढ़ाने वाले साबित हो रहे हैं। प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोग अपने टूटे-फूटे घरों के पुनर्निर्माण के लिए जूझ रहे हैं, वहीं सरकार बार-बार सीमेंट के दाम बढ़ाकर उनकी मुश्किलें और बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीएसटी कम कर सीमेंट के दाम घटाने का संवेदनशील और जनहितकारी निर्णय लिया था, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने उस राहत को समाप्त करते हुए एडिशनल गुड्स टैक्स लगाकर सीमेंट के दाम फिर से बढ़ा दिए। यह निर्णय पूरी तरह से जनविरोधी है और विशेषकर उन लोगों के साथ अन्याय है जो प्राकृतिक आपदा में अपना सब कुछ खो चुके हैं। सरकार को इस समय राहत देने की आवश्यकता है, न कि नए-नए कर लगाकर पीड़ितों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने की। इसी तरह 2023 की त्रासदी के समय डीजल पर वैट बढ़ाकर प्रदेशवासियों को परेशान करने का काम किया था।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियाँ यह साबित करती हैं कि उसे न तो आपदा पीड़ितों की पीड़ा का एहसास है और न ही उनके पुनर्वास की कोई चिंता। जिस समय सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री के दाम लोगों को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने के प्रयास होने चाहिए उस समय सरकार द्वारा बार-बार इन चीजों के दाम बढ़ाना बहुत दुःखद है। भाजपा आपदा पीड़ितों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक मजबूती से लड़ेगी और सरकार के हर जनविरोधी फैसले का विरोध करती रहेगी।

    #bjphp #BjpNews #HimachalPradesh #JaiRamThakur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर

    January 15, 2026

    कांग्रेस राज में अपराधियों का राज, पुलिस पर भीड़ के हमले से कानून व्यवस्था ध्वस्त : भाजपा

    January 12, 2026

    जल शक्ति विभाग में ₹36.77 करोड़ का पाइप घोटाला उजागर!

    January 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Recent Posts
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.