Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    • असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया
    • गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
    • वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    मौसम

    मनाली में मौसम ने ली करवट : आज भारी बर्फबारी का अलर्ट, पारा माइनस 6 डिग्री तक लुढ़का

    aapkikhabarBy aapkikhabarDecember 14, 2025Updated:December 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    Oplus_16908288

    मनाली में मौसम ने ली करवट : आज भारी बर्फबारी का अलर्ट, पारा माइनस 6 डिग्री तक लुढ़का

    शिमला में भी छाए रहे बादल, अच्छी बारिश की संभावना

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    शिमला, 14 दिसंबर। पर्यटन नगरी मनाली में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मौसम ने करवट ले ली है। रविवार को मनाली और इसके ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी (Heavy Snowfall) का अलर्ट जारी किया गया है। क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे पारा गिरकर माइनस (-) 6°C तक पहुंचने का अनुमान है। उधर शिमला में भी बादल छाए रहने का अनुमान है। इससे ठंडक और भी बढ़ गई है।

    उधर पर्यटक स्थल मनाली में सुबह 11:45 बजे के आसपास तापमान लगभग 5 डिग्री दर्ज किया गया है। आज दिन का अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

    अगर हम रात की बात करे तो पारा गिरकर -6 डिग्री तक जा सकता है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने दिन में बर्फबारी और रात में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है, जिसकी संभावना 40 से 65 प्रतिशत तक है। बर्फबारी के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए विशेष दिशानिर्देश जारी किए हैं। बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रे सहित कई ऊपरी रास्ते पहले ही बंद हैं। मनाली-लेह मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है पर्यटकों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से ऊंचाई वाले या बर्फीले इलाकों की यात्रा न करें। क्षेत्र में अत्यधिक ठंड को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों से गर्म कपड़े पहनने और पर्याप्त सावधानी बरतने की अपील की है।

    यह बर्फबारी हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से चली आ रही शुष्कता को खत्म करेगी और आने वाले सेब के सीजन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। इस बर्फबारी से मनाली और शिमला में नए साल की शुरुआत से पहले पर्यटन को एक बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

    #Manali #Shimla #SnowFall #Weather
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी

    January 16, 2026

    आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन

    January 16, 2026

    शिमला के चलौंठी में टनल निर्माण से मचा हड़कंप, घरों में आई दरारें

    January 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Recent Posts
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.