Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार
    • ऊना: जोगीपंगा में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का जागरूकता शिविर आयोजित
    • नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    • एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम
    • घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा
    • कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल
    • सेरी बंगलों पंचायत में किसानों को सिखाया जीवामृत बनाना, प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    जयराम ठाकुर के 61वें जन्मदिन पर भावनाओं का सैलाब, प्रदेशभर से उमड़ा स्नेह, लगा बधाईयों का तांता

    aapkikhabarBy aapkikhabarJanuary 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    जयराम ठाकुर के 61वें जन्मदिन पर भावनाओं का सैलाब, प्रदेशभर से उमड़ा स्नेह, लगा बधाईयों का तांता

    बोले, जनता का यह विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी

    आपकी खबर, शिमला। आज प्रदेश के एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के 61वें जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश में उत्साह, स्नेह और शुभकामनाओं का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। जन्मदिन पर प्रदेशभर से लोगों द्वारा बधाई देने का तांता लगा रहा। लोगों ने उन्हें जी भरकर दुआ दी और भरपूर प्रेम और भावनाएं प्रकट की। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों, वर्तमान जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों एवं अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी जयराम ठाकुर को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

    हजारों की संख्या में लोग उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आए। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न मंदिरों एवं शक्तिपीठों में उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन के लिए उनके समर्थकों एवं प्रशंसकों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना करवाई गई।

    जयराम ठाकुर ने अपने जन्मदिन की शुरुआत भी पूजा-अर्चना के उपरांत बजरंगबली के प्रसिद्ध जाखू मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। जन्मदिन के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जहां विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं। पारंपरिक नाटियों और लोकगीतों पर आगंतुकों ने उत्साह के साथ सहभागिता की और पूरा वातावरण उल्लास से भर उठा।

    इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेशवासियों से मिल रहे अपार प्रेम और शुभकामनाओं से वे अत्यंत अभिभूत हैं। उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि वे अपनी अंतिम सांस तक प्रदेश और देश की सेवा, तथा आमजन के हितों के लिए समर्पित रहेंगे।

    इस मौके पर हिमाचल सरकार के मंत्री जगत नेगी, विधायक सुखराम चौधरी, बलबीर वर्मा, विनोद कुमार, दीपराज, लोकेंद्र कुमार, रीना कश्यप, पूर्ण चंद्र ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, जनकराज, दलीप ठाकुर, आशीष शर्मा और पूर्व विधायक सुरेश भारद्वाज, रवि ठाकुर, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, लखविंदर राणा, परमजीत पम्मी, अर्जुन ठाकुर, बलदेव तोमर, हीरालाल समेत भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता आमजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

    #bjphp #BjpNews #HimachalPradesh #JaiRamThakur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    ऊना: जोगीपंगा में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का जागरूकता शिविर आयोजित

    March 15, 2026

    एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

    March 9, 2026

    एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम

    March 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार
    • ऊना: जोगीपंगा में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का जागरूकता शिविर आयोजित
    • नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    • एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.