Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    • असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया
    • गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
    • वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    बैंक ऑफ बड़ौदा ने शहीद के परिवार को ₹75 लाख की दुर्घटना बीमा राशि प्रदान की

    aapkikhabarBy aapkikhabarDecember 24, 2025Updated:December 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    बैंक ऑफ बड़ौदा ने शहीद के परिवार को ₹75 लाख की दुर्घटना बीमा राशि प्रदान की

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    शिमला, 24 दिसंबर। भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा (बैंक) ने अपनी अग्निवीर खाता योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर के तहत वीर अग्निवीर शहीद स्वर्गीय नवीन कुमार (13 JAK RIF, कारगिल) के शोकाकुल परिवार को पालमपुर, हिमाचल प्रदेश में ₹75 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की।

    वीर सैनिक ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 20 मई 2025 को कारगिल में राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, उनका बलिदान अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का प्रतीक है।

    यह बीमा राशि एक गरिमामय एवं भावपूर्ण समारोह के दौरान शहीद की माता अजूधिया कुमारी को ससम्मान प्रदान की गई। इस अवसर पर नायब सूबेदार संतोष कुमार, हरदीप सिंह, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर, राजेश कुमार गाबा, सहायक महाप्रबंधक एवं उप-क्षेत्रीय प्रमुख,शिमला क्षेत्र, जुनैद खान, आरबीडीएम, शिमला क्षेत्र तथा सुप्रीत सिंह, अंचल कार्यालय, चंडीगढ़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यक्तियों ने वीर शहीद के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

    बैंक ऑफ बड़ौदा ने अग्निवीर शहीद स्व. श्री नवीन कुमार के अद्वितीय साहस को नमन करते हुए यह पुनः दोहराया कि राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सशस्त्र बलों के जवानों एवं उनके परिवारों के कल्याण हेतु बैंक सदैव प्रतिबद्ध है। अग्निवीर खाता योजना जैसी पहलों के माध्यम से बैंक रक्षा कर्मियों और उनके परिजनों को सार्थक वित्तीय सुरक्षा एवं सहयोग प्रदान करता रहेगा।

    जानिए बैंक ऑफ बड़ौदा के बारे में

    20 जुलाई 1908 को महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय द्वारा स्थापित बैंक ऑफ बड़ौदा, भारत के अग्रणी वाणिज्यिक बैंकों में से एक है। भारत सरकार की इसमें 63.97% हिस्सेदारी है। बैंक अपने लगभग 18 करोड़ ग्राहकों को 17 देशों में फैले लगभग 65,000 टचपॉइंट्स एवं अत्याधुनिक डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से निर्बाध एवं सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है। बैंक का विजन अपने विविध ग्राहक वर्ग की आकांक्षाओं के अनुरूप है तथा सभी बैंकिंग लेन-देन में विश्वास और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    #Bankofbadoda #Himachal #Palampur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद

    January 17, 2026

    असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया

    January 15, 2026

    गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह

    January 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Recent Posts
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.