Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑकलैंड स्कूल के छात्रों का राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन
    • भीषण गर्मी पर योगी की चेतावनी: 34,000 मेगावाट बिजली की तैयारी, जनता से सतर्क रहने की अपील
    • महिला आरक्षण से खत्म होगा परिवारवाद, इसलिए घबराया विपक्ष: पंकज चौधरी
    • 255 रन का पहाड़ बना मुश्किल, पंजाब ने लखनऊ को 54 रन से हराया
    • हिमाचल में विकास को रफ्तार: 6000 करोड़ सड़कों पर खर्च : विक्रमादित्य सिंह
    • तमिलनाडु में BJP-RSS को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • परिसीमन को लेकर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, देश को बांटने की राजनीति का आरोप
    • PMGSY-III को 2028 तक विस्तार, ₹83,977 करोड़ से ग्रामीण भारत को नई रफ्तार: डॉ. बिंदल
    Monday, April 20
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    आपकी खबर
    Subscribe
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • ऊना
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • देश
    • राजनीति
      • चुनाव
      • कर्मचारी राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
      • रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    मंडी

    सांसद कंगना रणौत ने दिशा समिति की बैठक में की विकास परियोजनाओं की समीक्षा

    aapkikhabarBy aapkikhabarOctober 29, 2025Updated:April 5, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    सांसद कंगना रणौत ने दिशा समिति की बैठक में की विकास परियोजनाओं की समीक्षा

    कार्यों को गति देने और पारदर्शिता बनाए रखने के दिए निर्देश

    आपकी खबर ब्यूरो

    मंडी, 29 अक्तूबर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय मंडी के सम्मेलन कक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा सांसद एवं समिति की अध्यक्ष कंगना रणौत ने की। बैठक में विधायक अनिल शर्मा, राकेश जंबाल, इन्द्र सिंह गांधी और दिलीप ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, समिति सदस्य, जिला स्तरीय अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    बैठक की अध्यक्षता करतीं सांसद कंगना रनौत।

    बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। सांसद कंगना रणौत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने कार्यों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें और पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों को आगे बढ़ाएं, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि दिशा समिति का उद्देश्य विकास परियोजनाओं की गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार लाना है, ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

    बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से मंडी जिले में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर प्रस्तुति दी गई। सांसद ने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता, सुरक्षा और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने मंडी से पठानकोट फोरलेन के परौर–पधर खंड की डीपीआर, नेरचौक–पंडोह अतिरिक्त टनल, पंडोह बाईपास भूमि अधिग्रहण और पंडोह से टकोली फोरलेन सुदृढ़ीकरण के कार्यों को शीघ्र गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त बजट की उपलब्धता के बावजूद किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए और विकास योजनाओं से जुड़ी स्थानीय समस्याओं का समाधान जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर प्राथमिकता से किया जाए।

     

    सांसद ने ब्यास और सहायक नदियों में बरसात के दौरान आए मलबे से उत्पन्न खतरे पर चिंता व्यक्त की और कहा कि मलबा हटाने तथा नदियों को उनके मूल स्वरूप में लाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को नशा-निवारण पर जन जागरूकता बढ़ाने के लिए इससे प्रभावित परिवारों को दर्शाते हुए संक्षिप्त फिल्म तैयार करने, नगर निगम को पर्यटकों में स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारी पर एड फिल्म बनाने तथा शिक्षा विभाग को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुधार के लिए ठोस योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

    कंगना रणौत ने एमपीएलएडी के अंतर्गत लंबित कार्यों को शीघ्र आरंभ करने और इस दिशा में उदासीन पंचायतों के प्रति सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी विकास कार्य में यदि किसी स्तर पर कठिनाई आ रही हो तो उसे तुरंत उनके संज्ञान में लाया जाए, ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

    लोक निर्माण विभाग ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत मंडी सर्कल में 16 सड़कों और एक पुल का कार्य प्रगति पर है, जिन पर 63.76 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। सीआरएफ के अंतर्गत 40 करोड़ रुपये के 13 कार्य स्वीकृत हैं, जिनमें से 4 पूरे हो चुके हैं और 8 पर कार्य जारी है। जल शक्ति विभाग ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 213 में से 149 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं और शेष पर कार्य जारी है।

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 1,46,386 किसानों को लाभ दिया जा रहा है। वर्ष 2025 में 6,515 किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए हैं और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 4,524 किसानों को लाभान्वित किया गया है। ग्रामीण विकास विभाग ने बताया कि मनरेगा के तहत 30.27 लाख मानव दिवस सृजित किए गए हैं और प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 108 पंचायतों को आदर्श ग्राम घोषित किया गया है।

    बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, नगर निगम आयुक्त रोहित भी उपस्थित रहे।

    #HimachalNews #Kangna Ranaut #MandiNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजयराम ठाकुर बोले – जिम्मेदारी से भाग रही है सुक्खू सरकार, तीन माह का वेतन देंगे आपदा पीड़ितों को
    Next Article निर्वाचन आयोग की नई पहल, कश्मीर डिवीजन के प्रवासी मतदाताओं के लिए रहेगी मतदान की ऑनलाइन सुविधा
    aapkikhabar
    • Website

    Related Posts

    मंडी : बागी और बांदल में जयराम ठाकुर का जनसंपर्क, लोगों की समस्याएं सुनीं

    April 12, 2026

    मंडी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स का अधिवेशन, समस्याओं और मांगों को लेकर उठी आवाज

    April 12, 2026

    सोशल मीडिया बनेगा भाजपा का सबसे बड़ा हथियार, कांग्रेस की विफलताओं पर सीधा प्रहार: संजय टंडन

    April 7, 2026

    भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्प : सौदान सिंह

    April 6, 2026

    मंडी में प्रेस वार्ता: जयराम ठाकुर और राजीव बिंदल ने सरकार पर साधा निशाना

    April 4, 2026

    मंडी : 5 अप्रैल को साईगलू उप-मण्डल में बिजली रहेगी बंद, कई क्षेत्रों में 7 घंटे का पावर कट

    April 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Recent Posts
    • ऑकलैंड स्कूल के छात्रों का राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन
    • भीषण गर्मी पर योगी की चेतावनी: 34,000 मेगावाट बिजली की तैयारी, जनता से सतर्क रहने की अपील
    • महिला आरक्षण से खत्म होगा परिवारवाद, इसलिए घबराया विपक्ष: पंकज चौधरी
    • 255 रन का पहाड़ बना मुश्किल, पंजाब ने लखनऊ को 54 रन से हराया
    • हिमाचल में विकास को रफ्तार: 6000 करोड़ सड़कों पर खर्च : विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • Disclaimer
      • Privacy Policy
      © 2026 Aapki Khabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.