Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    • असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया
    • गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
    • वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    शिक्षा

    जयराम ठाकुर बोले – जिम्मेदारी से भाग रही है सुक्खू सरकार, तीन माह का वेतन देंगे आपदा पीड़ितों को

    aapkikhabarBy aapkikhabarOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    आपकी खबर, मंडी

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सत्तासीन कांग्रेस सरकार में अब जनता के लिए काम करने की इच्छा ही समाप्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार संकट और दुःख की घड़ी में जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है। ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय जनता सरकार से राहत और सहयोग की उम्मीद करती है, लेकिन सरकार युद्धस्तर पर राहत कार्य करने की बजाय केवल राजनीतिक बयानबाजी और पक्षपात में उलझी रही।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार के तीन साल का कार्यकाल अव्यवस्था और कुप्रबंधन का प्रतीक बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को अदायगी न होने के कारण विकास कार्य ठप पड़े हैं और आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि आपदा के चार माह बाद भी कई प्रभावित क्षेत्रों में न तो मंत्री पहुंचे हैं और न ही पीड़ितों को राहत राशि दी गई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सराज क्षेत्र आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। उन्होंने घोषणा की कि वे अपने तीन माह का वेतन उन आपदा पीड़ित परिवारों को दान करेंगे, जिनके घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। बालीचौकी में आयोजित एक कार्यक्रम में ठाकुर ने बताया कि समाजसेवी संस्थाओं की ओर से 74 आपदा प्रभावितों को राहत चेक प्रदान किए गए हैं। उन्होंने इन संस्थाओं और भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पूरे प्रदेश में राहत सामग्री और आर्थिक सहयोग पहुंचाया।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार का ध्यान जनता के हितों की बजाय अपने करीबी लोगों को लाभ पहुंचाने पर केंद्रित है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वे बदले की भावना से शासन चला रहे हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का विकास दृष्टिकोण सर्वमान्य था। धारा 118 में संभावित बदलाव को लेकर जयराम ठाकुर ने चेतावनी दी कि सुक्खू सरकार प्रदेश के हितों से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी कीमत पर हिमाचल प्रदेश को “फॉर सेल स्टेट” नहीं बनने देगी। कांग्रेस को जनता ने प्रदेश के विकास के लिए सत्ता सौंपी थी, न कि प्रदेश की भूमि और संसाधन बेचने के लिए। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष मुकेश ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्ष शेर सिंह सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा जनता की आवाज उठाती रहेगी और हर मोर्चे पर कांग्रेस सरकार की नाकामी उजागर करेगी।

     

    #CongressGovernment #Dhara118 #DisasterRelief #HimachalBJP #HimachalNews #HimachalPolitics #JaiRamThakur #MandiNews #SarajValley #SukhvinderSukhu
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित

    January 17, 2026

    आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन

    January 16, 2026

    वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर

    January 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Recent Posts
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.