SJVN के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ
स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की पहल, एनजेएचपीएस में 31 मई तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
नाथपा झाकड़ी परियोजना में स्वच्छता शपथ के साथ पखवाड़े की शुरुआत, स्कूलों और गांवों तक पहुंचेगा अभियान
आपकी खबर, ब्यूरो।
झाकड़ी, 16 मई। विद्युत मंत्रालय भारत सरकार तथा एसजेवीएन के निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का आयोजन 16 मई से 31 मई तक किया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत 16 मई को शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई, जिसमें परियोजना परिसर, झाकड़ी तथा नाथपा डैम के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर के परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर ने सभी उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई, जिसमें स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।

16 मई से 31 मई तक आयोजित होने वाले इस स्वच्छता पखवाड़े के दौरान एसजेवीएन द्वारा विभिन्न रचनात्मक और जागरूकता से परिपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें स्वच्छता अभियान सरकारी विद्यालयों में बालिका शौचालयों को गोद लेना, स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक और अन्य जन-जागरूकता गतिविधियाँ शामिल हैं। इन सभी आयोजनों का उद्देश्य एनजेएचपीएस स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय समुदाय में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
