Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी सरकार का मंडी को ऐतिहासिक तोहफा : कंगना रनौत
    • कांग्रेस झूठ के सहारे सत्ता में आई, हिमाचल की 28 लाख महिलाओं से किया धोखा : डेजी ठाकुर
    • नितिन नबीन भारतीय राजनीति के उभरते युवा नेतृत्व, भाजपा को नई ऊर्जा देंगे : सुरेश कश्यप
    • हिमाचल मंत्रिमंडल : हीरानगर में दिव्यांग बच्चों के आवासीय संस्थान में भरे जाएंगे 11 पद
    • युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल जरूरी : रोहित ठाकुर
    • व्यवस्था परिवर्तन की मार झेल रहे सेब बागवान, HPMC में न स्प्रे ऑयल और न ही खाद
    • NJHPS ने हासिल किया दूसरी सबसे तीव्र 7000 मिलियन यूनिट ऊर्जा उत्पादन का कीर्तिमान
    • मंडी : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सुझाए सर्दियों में आग लगने की घटनाएं कम करने का उपाय
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    देश

    राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डॉ. श्रुति मोरे भारद्वाज ने नड्डा से की मुलाकात

    aapkikhabarBy aapkikhabarDecember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डॉ. श्रुति मोरे भारद्वाज ने नड्डा से की मुलाकात

    हिमाचल और देश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर की विस्तृत चर्चा

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    नई दिल्ली, 7 दिसंबर। सम्फिया फ़ाउंडेशन कुल्लू की संस्थापक डॉ. श्रुति मोरे भारद्वाज को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिव्यांगजनों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान  के लिए प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय पुरस्कार 2025’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पूरे देश से आए 2423 आवेदनों में से चुने गए केवल 32 असाधारण व्यक्तियों को दिया गया।

    डॉ. श्रुति ने एक नया इतिहास रचते हुए देश की दूसरी ऐसी ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट होने का गौरव प्राप्त किया है, जिन्हें इस राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है।

    इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद, डॉ. श्रुति ने भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा और उनकी पत्नी,  सामाजिक कार्यकर्ता स्पेशल ओलम्पिक भारत और चेतना संस्था की संस्थापक मल्लिका नड्डा से विशेष मुलाकात की। इस बैठक में देश और विशेषकर हिमाचल प्रदेश में पुनर्वास और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर गंभीर चर्चा हुई।

    डॉ. श्रुति ने मंत्री को अवगत कराया कि देश में प्रशिक्षित ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट की भारी कमी है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और पूरे भारत में ऑक्यूपेशनल थेरेपी से संबंधित नए शैक्षणिक कोर्स शुरू करने और मौजूदा ढाँचे को विस्तृत करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि युवाओं को रोजगार मिले और मरीजों को बेहतर इलाज।

    चर्चा के दौरान ‘अर्ली इंटरवेंशन’ को बढ़ावा देने पर भी बात हुई। डॉ. श्रुति ने सुझाव दिया कि बच्चों में विकासात्मक देरी की जल्द से जल्द पहचान करने के लिए सरकारी स्तर पर ठोस नीतियां बनाई जानी चाहिए। हिमाचल में कुल्लू की तरह हर जिले DEIC पूरी तरह से एक़ुइप्ट और फंक्शनल होने चाहिए। AIMS बिलासपुर और IGMC में ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट के पद को सृजन कर शीघ्र भरे जाने चाहिए।

    #Delhi News #Himachal #KulluNews #MandiNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    नितिन नबीन भारतीय राजनीति के उभरते युवा नेतृत्व, भाजपा को नई ऊर्जा देंगे : सुरेश कश्यप

    January 20, 2026

    NJHPS ने हासिल किया दूसरी सबसे तीव्र 7000 मिलियन यूनिट ऊर्जा उत्पादन का कीर्तिमान

    January 19, 2026

    आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद

    January 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Recent Posts
    • मोदी सरकार का मंडी को ऐतिहासिक तोहफा : कंगना रनौत
    • कांग्रेस झूठ के सहारे सत्ता में आई, हिमाचल की 28 लाख महिलाओं से किया धोखा : डेजी ठाकुर
    • नितिन नबीन भारतीय राजनीति के उभरते युवा नेतृत्व, भाजपा को नई ऊर्जा देंगे : सुरेश कश्यप
    • हिमाचल मंत्रिमंडल : हीरानगर में दिव्यांग बच्चों के आवासीय संस्थान में भरे जाएंगे 11 पद
    • युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल जरूरी : रोहित ठाकुर
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.