TMC टेरर और करप्शन की प्रतीक, रामपुरहाट में योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला
बंगाल को फिर कल्चरल कैपिटल बनाने का आह्वान, भाजपा सरकार बनने का जताया भरोसा
आपकी खबर, ब्यूरो।
योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) “टेरर, माफिया और करप्शन की पर्याय बन चुकी है” और राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त TMC को सत्ता से हटाना जरूरी है, ताकि पश्चिम बंगाल को फिर से देश की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रदेश में सुशासन, विकास और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है।
उन्होंने रामपुरहाट की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां उमड़ा जनसैलाब इस बात का संकेत है कि राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और कहा कि भाजपा सरकार बनने पर इन सभी क्षेत्रों में सुधार लाया जाएगा। सभा के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की।
