अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में सौन्दर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन ने दिए हर्बल सौन्दर्य टिप्स
आपकी खबर ब्यूरो।
नई दिल्ली, 25 नवंबर। दिल्ली में चल रहे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में सौन्दर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन ने दर्शकों को हर्बल सौन्दर्य टिप्स दिए। इस दौरान उन्होंने कैमिकल युक्त सौन्दर्य उत्पादों से त्वचा और बालों को होने वाले नुकसान के प्रति महिलाओं को शिक्षित किया।

उन्होंने महिलाओ खासकर युवतियों को अपनी सौन्दर्य जरूरतों के लिए किचन में विद्यमान तुलसी,हल्दी, अदरक, नारियल तेल, प्याज ,लहसुन आदि के उपयोग के लिए प्रेरित किया जिससे त्वचा को प्राकृतिक पौषण मिल सके और जेब पर भी कोई भार न पड़ सके।
शहनाज हुसैन ने अपनी यात्रा का जिक्र किया जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने बड़ी अंतर्राष्ट्रीय सौन्दर्य कम्पनियों के उत्पादों के मुकाबले पहली बार भारतीय हर्बल उत्पादों को मार्किट में उतारा और कुछ ही सालों में पूरे विश्व में भारतीय हर्बल उत्पादों की धूम मच गई। शहनाज हुसैन ने आज के बढ़ते प्रदूषण और व्यस्त जीवनशैली में हर्बल सौन्दर्य उत्पादों को जरूरत बताया और रोजाना सौन्दर्य जरूरतों के लिए दादी ,नानी के नुस्खों को अपनाने की जरूरत पर बल दिया ।
उन्होंने महिलाओं को सौन्दर्य जरूरतों को पाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल ” के बीज मंत्र को अपनाने की सलाह दी।
इस अवसर पर पूरा पंडाल शहनाज हुसैन की झलक पाने के लिए उत्सक रहा और लोग घण्टों से उनका इंतजार करते दिखे ।
शहनाज हुसैन ने अपने प्रशंसको को निराश नहीं किया और बह उनसे पूरी तरह घुल मिल गई तथा उनके साथ आत्मीयता के क्षण व्यतीत किए। उन्होंने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए और उनके अभिवादन के लिए उनका धन्यवाद दिया।

