Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा
    • वन अधिकारों की जानकारी देने के लिए शोघी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • केंद्रीय बजट 2026 से मजबूत होगा विकसित व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : रणधीर शर्मा
    • नेरवा से पांवटा साहिब जा रही HRTC बस कवाणु के पास खाई में गिरी, 3 की मौत, दर्जनों घायल
    • रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट पर कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही है : अनुराग सिंह ठाकुर
    • किसान विरोधी है केंद्रीय बजट, प्रतियां जलाकर जताएंगे विरोध : कुलदीप तंवर
    • ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के छात्र ने राष्ट्रीय टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में दिलाया रजत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    राजनीति

    कांग्रेस का ‘जन संकल्प सम्मेलन’ नहीं, तीन साल के कुशासन का ‘जन संताप प्रदर्शन’ : हर्ष महाजन

    aapkikhabarBy aapkikhabarDecember 11, 2025Updated:December 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    Oplus_16908288

    कांग्रेस का ‘जन संकल्प सम्मेलन’ नहीं, तीन साल के कुशासन का ‘जन संताप प्रदर्शन’ : हर्ष महाजन

    नर्सें, बेरोजगार और कर्मचारी रैली में चीखे, सरकार ने सच छुपाने को तख्तियां तक गायब कराईं

    बोले, नाम बदलकर जश्न नहीं छिपेगा, मंडी में कांग्रेस की भीड़ सरकारी मशीनरी से जुटी, समर्थन से नहीं

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    शिमला, 11 दिसंबर। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने मंडी में आयोजित कांग्रेस सरकार के “जन संकल्प सम्मेलन” पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि पिछले तीन साल में जनता को सिर्फ मायूसी, महंगाई, बदहाली और झूठी घोषणाएं मिली, लेकिन कांग्रेस फिर भी जश्न मनाने निकली है।

    उन्होंने कहा कि रैली में दिखाई गई भीड़ में कांग्रेस कार्यकर्ता कम, सरकारी कर्मचारी और लाभार्थी अधिक थे, जो यह साबित करता है कि जनसमर्थन नहीं, बल्कि सरकारी दबाव से भीड़ इकट्ठी की गई थी।

    हर्ष महाजन ने कहा कि जिस रैली में जनता की नब्ज पढ़नी थी, वहीं हजारों प्रशिक्षित बेरोजगार नर्सों को अपने हक के लिए तख्तियां उठाकर गुहार लगानी पड़ी। अगर सरकार तीन साल में रोजगार नहीं दे पाई, तो कम से कम सच सुनने की हिम्मत तो रखती। बावजूद इसके यहां तो सत्ता के नशे में नर्सों की तख्तियां तक हटवा दी गईं। यह कांग्रेस का असली चेहरा है, विरोध भी बर्दाश्त नहीं!” उन्होंने कहा कि नर्सों, बेरोजगार युवाओं और कर्मचारियों की आवाज रैली में सबसे ज्यादा गूंजी, जिससे यह साफ दिखा कि कांग्रेस की नीतियों से जनता पिछले तीन वर्षों में बुरी तरह त्रस्त है।

    महाजन ने कहा कि जब जश्न मनाने की नैतिकता नहीं बची, तो नाम बदलकर ‘जन संकल्प सम्मेलन’ कर दिया गया। लेकिन जनता नाम से नहीं, काम से पहचानती है। तीन साल का कुशासन किसी नाम बदलने से नहीं छिपेगा।” उन्होंने कहा कि आपदा से पीड़ित मंडी में जश्न मनाना पहले ही जनता की भावनाओं पर चोट था। विपक्ष के दबाव और जनता के रोष के बाद मजबूर होकर कांग्रेस को कार्यक्रम का नाम बदलना पड़ा।

    हर्ष महाजन ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के उस बयान की घोर निंदा की, जिसमें उन्होंने कहा था कि “अफसरों से रात के अंधेरे में निपटेंगे, जो सरकार के खिलाफ जाएंगे उन्हें रगड़ देंगे।” इस पर महाजन ने कहा कि अफसरशाही को धमकाना, रगड़ने की चेतावनी देना और उन्हें नेस्तनाबूद करने जैसी भाषा लोकतांत्रिक नहीं, तानाशाही की पहचान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता के दुरुपयोग में इस कद्र डूबी है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को भी डराने-धमकाने से गुरेज नहीं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस सरकार की इन विफलताओं को हर मंच पर उजागर करेगी और हिमाचल के हर नागरिक की आवाज बनकर खड़ी रहेगी।

    #bjphp #BjpNews #HimachalPradesh #SatMahajan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

    February 4, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा

    February 4, 2026

    केंद्रीय बजट 2026 से मजबूत होगा विकसित व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : रणधीर शर्मा

    February 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Recent Posts
    • पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा
    • वन अधिकारों की जानकारी देने के लिए शोघी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • केंद्रीय बजट 2026 से मजबूत होगा विकसित व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : रणधीर शर्मा
    • नेरवा से पांवटा साहिब जा रही HRTC बस कवाणु के पास खाई में गिरी, 3 की मौत, दर्जनों घायल
    Recent Comments
    • droversointeru on युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे करें  ऑनलाइन पंजीकरण
    Archives
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.